बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
24/ मार्च/2020
ब्रेकिंग पिपरिया -होशंगाबाद
आलोक हरदेनिया
ब्रेक डाउन/लॉक डाउन के उद्देश्यों को धता बताते हुए पिपरिया नगर पालिका सीएमओ (मुख्य नगर पालिका अधिकारी) का अजीब फरमान….
नगरपालिका सीएमओ ने राजस्व अमले को दिए घर घर जाकर वसूली के आदेश…

नगरपालिका का राजस्व अमला समूह में कर रहा है घर घर जाकर राजस्व वसूली । ब्रेक डाउन के बीच नपा वसूली को वार्ड वासी पवन पालीवाल एवं अन्य रहवासियों ने बताया गलत ।
संचनालय नगरीय प्रशासन विकास विभाग मप्र ने 23 मार्च को आदेश जारी करते हुए दी है 15 अप्रैल तक दी है वसूली में छूट।

नगरपालिका को इस वक्त कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के इंतजामों की ज़िम्मेदारी है नागरिकों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी है।
जहां देश और प्रदेश कोरोना वायरस से लड़ रहा है लोग घरों में कैद हैं सुरक्षा की दृष्टि और सरकारी आदेशों के अनुरूप, इस वक़्त सभी के व्यवसाय,नोकरी, रोज़ी-रोटी भी लॉक डाउन है ऐसे में ये नगरपालिका का तुगलकी फरमान मप्र सरकार और सीएम के प्रयासों को पलीता लगाते नज़र आरहे हैं।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

