बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
10/अप्रैल/2020
कोरोना की सूचनाओं पर कैंची अनुचित-जीतू पटवारी…
भोपाल मप्र…
मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार के उस फरमान की निंदा की है जिसके माध्यम से सरकार ने कोरोना से संबंधित किसी भी आंकड़े या जानकारी को शासन की पूर्वानुमति के बिना अखबार,इलेक्ट्रानिक मिडिया,सोशल मीडिया और डिजीटल मीडिया में प्रकाशित करने पर रोक लगा दी है।
पटवारी ने कहा कि इस आदेश के माध्यम से सरकार तथ्य छुपाना चाहती है,क्योंकि वैसे भी सोशल मीडिया छोड़कर सभी मीडिया प्लेटफार्म जिम्मेदारी से अधिकृत आंकड़े ही प्रसारित करते हैं,तब क्या छुपाने के लिये यह तुगलकी आदेश निकाला गया है।
साथ ही पटवारी ने कहा कि पूर्व में भी शिवराज सरकार अविश्वसनीय आंकड़े बनाने के लिये जानी जाती रही है। अब दनादन आंकड़ों की खेती होगी! पटवारी ने आशंका व्यक्त की है।

जीतू पटवारी ने रेडियो ब्रज से केवल भाजपा के जनप्रतिनिधियों से कोरोना पर चर्चा करने की भी कड़ी निंदा की और कहा कि वे मध्य प्रदेश की 7.5करोड़ जनता और उनके 230 विधायक प्रतिनिधियों के मुख्यमंत्री हैं। लेकिन कल आपने रेडियो ब्रिज के माध्यम से केवल भाजपा के विधायकों ओर कांग्रेस के 24 दलबदलू पूर्व विधायकों को ही संबोधित क्यों किया?
यह “मैं और अपने” की नीति आपके एकतरफा प्रशासन का उदाहरण है और आपकी सत्तालोलुपता तथा राजनैतिक स्वार्थ को दर्शाता है ।
पटवारी ने कहा कि इन विषम परिस्थितियों में जब सभी लोग राजनैतिक दल और विचारधारा को भूल कर अपने मतभेदों से ऊपर उठकर लड़ने को आगे आ रहे हैं ,तब यह आचरण कोरोना की लड़ाई को बांटने वाला होगा।
पटवारी ने मुख्य मंत्री से आग्रह किया कि इस संकट के दौर में वे अपनी इमेज बिल्डिंग की राजनीति न करें, मुख्यमंत्री के रूप में आप का यह व्यहार निंदनीय है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
