कांग्रेस नेता ने मप्र में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए लिखा पत्र…

बड़ी खबर केसरिया खबर
11/अप्रैल/2020

मध्यप्रदेश में इस कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए लिखा पत्र

दिल्ली/भोपाल केसरिया डेस्क

मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य अधिवक्ता विवेक तंखा ने आज राष्ट्रपति को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है की देश और मध्य प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के चलते संपूर्ण लॉक डाउन है और लगातार 23 मार्च से मध्य प्रदेश की 7:30 करोड़ जनता भी इसका पालन कर रही है और लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है।

लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी अभी तक मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट गठन नहीं किया है।
जबकि इस कठिनाई के वक्त ये अत्यंत आवश्यक है एवं कानूनी रूप से भी जरूरी है।

केसरिया न्यूज़ के प्रमुख संपादक शैलेंद्र मिश्रा शैली से टेलीफोनिक चर्चा में सांसद विवेक तनख़ा ने कहा ,मप्र कोविड19 से लड़ रहा है, समस्त साढ़े सात करोड़ प्रदेश की जनता इसका पालन कर रही है lockdown के चलते ,लेकिन वन मैन शो की भूमिका में सीएम शिवराज सिंह अकेले ही निर्णय कर रहे हैं जबकि कैबिनेट से परामर्श किया जाता है।

लेकिन अभी तक कैबिनेट का गठन नहीं किया गया है, तब ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र विकल्प है।
क्योंकि बिना स्वास्थ्य मंत्री एवं अन्य के ये संभव नही है और ऐसे वक्त लगभग पूरा स्वास्थ सचिवालय कोरोना पॉजिटिव निकल रहा हो। इंदौर हॉट स्पॉट बन चुका है,भोपाल में भी पेशेंट्स बढ़े हैं और अन्य जगह भी,टेस्ट की गति धीमी है।
ये पत्र मेने मप्र की साढ़े सात करोड़ जनता की तरफ से लिखा है क्योंकि वन मेन आर्मी प्रजातन्त्र में नही चलता,प्रजान्त्र में जवाबदेही कैबिनेट की होती है।
यदि ये कैबिनेट के गठन में असमर्थ हैं तब राष्ट्रपति शासन ही विकल्प है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।