नरसिंहपुर कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन के लिये किसानों से की अपील….100 केंद्रों से होगी गेहूं ख़रीदी….
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
13/अप्रैल/2020
सौरभ राठौर नरसिंहपुर मप्र
नरसिंहपुर- गेहूं उपार्जन के लिये ज़िले में लगभग हर पाँच ग्राम पंचायत पर एक इस प्रकार कुल कुल 100 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं।
नियम ऐसा—एक दिन में एक केन्द्र पर ज़्यादा से ज़्यादा 10 किसानों को बुलाया जायेगा। इन 10 किसानों में से 5 किसान सुबह की शिफ़्ट में और 5 किसान शाम की शिफ़्ट में उपार्जन केंद्र पर बुलाये जाएंगे।
कलेक्टर ने अपील की है कि जब रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एसएमएस प्राप्त हो तब ही उपार्जन केन्द्र पहुँचे।यदि कोई किसान एसएमएस प्राप्त हुये बिना आयेगा तो उन किसानों से ख़रीदी नहीं की जायेगी।
कृपया कोरोना वायरस से बचने के लिये प्रशासन का सहयोग करें।
कोरोना से जंग-जनता के संग।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
