विधि विधान से गेहूं की खरीदी शुरू…..

विधायक और एसडीएम ने पूजन कर पहली बोरी तौलकर की गेहूं खरीदी की शुरुआत…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

15/अप्रैल/2020

आलोक हरदेनिया होशंगाबाद ….

पिपरिया–लॉक डाउन के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देते हुए आज से 1925 रु के समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की शरुआत पूरे प्रदेश में कर दी है। सुबह 10 बजे पिपरिया कृषि उपज मंडी में बने खरीदी केंद्र में विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने पूजन अर्चन कर समर्थन मूल्य की गेहूं खरीदी प्रारंभ कराई।

विधायक और एसडीएम ने पहली गेहूं बोरी तोल कर की शरुआत …

विधायक ठाकुरदास नागवंशी और एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने पहली गेहूं की बोरी तौलकर सरकारी खरीदी का उद्घाटन किया । विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने किसानों से अपील कि है कोरोना संकट को देखते हुए सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। आवश्यक रूप से मास्क और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करे । किसी भी स्थिति में किसान भाई बिना एसएमएस के उपज बेचने न आये। किसान भाइयों को जब गेंहू उपज विक्रय का एसएमएस जिस दिनांक और समय का मिले उसी समय बताये हुए खरीदी केंद्र पर आएं, किसी भी किसान को घबराने की जरूरत नही है। प्रदेश सरकार किसान की पूरी उपज खरीदेगी।


गेहूं खरीदी केंद्र को शुरू कराते समय तहसीलदार राजेश बौरासी, मंडी सचिव नरेश परमार, जिला सहकारी बैंक के अधिकारी ,सोसायटी प्रबंधक राजेश शर्मा, किसान, मजदूर मौजूद थे।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।