सब्जी विक्रेताओं ने शुरू की हड़ताल…उपचुनाव का करेंगे विरोध!

सब्जी विक्रेताओं ने अनिश्चितकाल समय के लिए सब्जी की दुकानें की बंद…मांग पूरी ना होने पर आगामी उप चुनाव का करेंगे बहिष्कार ….

बड़ी खबर केसरिया ख़बर@sms
26/जून/2020

गिर्राज शर्मा मुरैना…

मुरैना– जिले के बामौर कस्बा( टप्पा तहसील )में सब्जी विक्रेताओं ने सब्जी मंडी के लिए जगह दिए जाने की मांग को लेकर नगर के सभी सब्जी विक्रेताओं ने 23 जून से अपनी-अपनी दुकानें अनिश्चितकाल समय के लिए बंद कर दी है ।
करीब 20 वर्षों से लगातार सब्जी विक्रेता शासन,प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से सब्जी मंडी के लिए नगर में कहीं भी जगह मांगने की बात कहते चले आ रहे है, इसके लिए उन्होंने कई बार नगर पालिका,प्रशासन को आवेदन-ज्ञापन भी दिए हैं,लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नही हुई।
23 जून को भी बामौर के नायब तहसीलदार सुनील शर्मा को एक ज्ञापन दिया गया है। लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी ,जनप्रतिनिधि हड़ताल पर बैठे सब्जी विक्रेताओं के पास तक नही आया है ।

यह सब्जी विक्रेता रोज सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। 8 से 10 हजार रुपये में किराए की दुकान लेकर सब्जी बेच रहे हैं और नगरपालिका को भी 10 रुपये रोज देना पड़ता है।

जब हमारे पास सरकारी जगह नही है तो नगर पालिका हमसे 10 रुपये क्यों ले रही है लॉक डाउन की वजह से कई सब्जी विक्रेताओं की दुकान खाली करा ली गयीं, किराया न चुका पाने के कारण इसलिए अब सब्जी विक्रेता अनिश्चित काल के लिए दुकाने बंद कर हड़ताल पर तो गए हैं लेकिन इनके परिवारों का भरण पोषण कैसे होगा ये बड़ा प्रश्न है।

अब आरपार के फैसले को लेकर सभी सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि अगर शासन,प्रशासन हमे स्थाई जगह नही देता है और हमारी मांगे पूरी नही होती हैं, तो चाहे भूख से मरे लेकिन आगामी उप चुनाव में हम सरकार का विरोध कर चुनाव का बहिष्कार करेंगे ।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।