MP अजब है सबसे गजब है… एक नही दो नही सैकड़ों यहां शेर हैं!
दिल्ली/मप्र
30/जून/2020
शैलेंद्र मिश्रा शैली
एमपी अजब है सबसे गजब है, एक नही दो नही यहां सैकड़ों शेर हैं… ये हम इस लिए लिख रहे हैं क्योंकि विगत कुछ महीनों से मप्र की राजनीति को कोरोना ग्रहण लग गया है। जिसके चलते पहले मप्र से कांग्रेस की सरकार भीतर घात की भेंट चढ़ गई….
पूर्व सीएम शिवराज वापस वर्तमान सीएम हो गए…
किंगमेकर की भूमिका में नोजवान पूर्व के दिग्गज कांग्रेस नेता और वर्तमान के भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया हो गए।
हमेशा शिवराज सिंह चौहान के संकटमोचक रहे और कांग्रेस की सरकार में संकट से ग्रसित रहे! और फिर कांग्रेस के लिए ही संकट साबित हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा वो सेतु बने जिसपर शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्त्व वाली सरकार ने मप्र में वापसी की….और समय ने डॉ नरोत्तम मिश्रा का कद केंद्र में भी बढ़ा दिया जिसके परिणाम स्वरूप नरेंद्र सिंह तोमर जैसे दिग्गज नेता केंद्र में ही खुदको ज़्यादा बेहतर मान रहे हैं आजकल।

छोटे से मंत्री समूह से काम चला रहे मप्र के सीएम पर मंत्रिमंडल विस्तार का दवाब अत्यधिक है और उस से ज़्यादा असंतुष्टों को संतुष्ट करने का साथ ही कांग्रेस की कमर तोड़ने जैसा कार्य करने वाले सिंधिया और उनके समर्थन में बागी हुए विधायकों को फिर से टिकट एवं मंत्री बनाना तो चुनोती है ही साथ ही उस क्षेत्र के बिजेपी नेताओं को संतुष्ट करने की बड़ी चुनोती भाजपा के कंधों पर है।
समय ने सीएम शिवराज सिंह का भारत की राजनीति और खासकर मप्र की राजनीति में उनका कद इतना बड़ा
कर दिया है कि, अब हाईकमान चाह कर भी उनको मप्र से दूर नही कर पा रही है।
अब मप्र की राजनीति में जितनी चुनोती कांग्रेस को वापसी करने में हैं लगभग उतनी ही चुनोती भाजपा को सब कुछ नियंत्रित करने में है।
वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव एवं अन्य को कैबिनेट के न लेकर सीएम शिवराज सिंह पहले से ही खुद के लिए काफी चुनोतियाँ तैयार कर चुके हैं और ऊपर से 2 डिप्टी सीएम बनाने का दवाब भी कम नही हो रहा।
अब खबर ये भी है कि बीजेपी को मप्र में भीतरघात पार्ट 2 दिन रात नज़र आने लगा है और अब तो कोरोना ग्रहण भी मदद नही कर रहा!
ऊपर से देश के साथ पड़ोसी बड़ी चुनोती बने हुए हैं,जिसके चलते भाजपा के प्रमुख नेता इस मामले को जल्दी समेटना चाहते हैं और पावर के डिस्ट्रीब्यूशन में भरोसा रख रहे हैं मप्र के मामले में जिस पर सूत्रों के मुताबिक टाइगर तैयार नही (याद है न टाइगर अभी ज़िंदा है) हमारा आशय सीएम शिवराज सिंह चौहान से है।
मप्र में कमलनाथ सरकार गयी तो कमल सरकार ही आयी अब एक बार फिर कांग्रेस भाजपा में भीतरघात होने का इंतज़ार कर रही है जिसकी उम्मीद न के बराबर है पर संभव न हो ये हम नही कहते…
बहरहाल ये तो तय है आगामी उपचुनाव सीएम शिवराज सिंह के नेतृत्व में होंगे।
जिस पर संगठन एक मत है।
कल यदि मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तो सिंधिया खेमे के अलावा संगठन का दबदबा हमको नज़र आसकता है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

