आज शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का होगा विस्तार…देर रात कुछ नए परिवर्तन!

बड़ी खबर केसरिया ख़बर@sms

02/जुलाई/2020

शैलेन्द्र मिश्रा शैली

राजधानी भोपाल में सीएम निवास पर बुधवार शाम को शुरू हुई बैठक देर रात तक चली जिसमें मध्य प्रदेश भाजपा प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे विशेष रूप से मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री बने 100 दिन पूरे हो चुके हैं । लगातार बढ़ रहे दबाव के बीच गुरुवार 2 जुलाई को मंत्रिमंडल के विस्तार की अंततः पुष्टि हो गई है।

तकरीबन 6 घंटे चली इस बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से जुड़े लोगों को मंत्री बनाने से लेकर उन लोगों पर चर्चा भी की गई, जिनको मंत्री ना बनाने पर मध्य प्रदेश भाजपा को भविष्य में संभावित चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है । सहस्त्रबुद्धे की मौजूदगी में इन तमाम विषयों पर चर्चा के साथ सहमति बनाने का मजबूत प्रयास किया गया, जिसके बाद कुछ मामूली परिवर्तन के बाद एक नई सूची सामने आ रही है… केसरिया न्यूज़ ने बुधवार शाम को एक सूची संभावित नामों की जारी की थी…. जिसमें मामूली परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

फ़ाइल फोटो

संभावित चेहरे जो आज मंत्रिपरिषद में शामिल किए जा सकते हैं…नई सूची इस प्रकार है। (सूत्रों से)

1 गोपाल भार्गव
2 भूपेंद्र सिंह
3 बिसाहू लाल सिंह
4 यशोधरा राजे सिंधिया
5 विजय शाह
6 राजेन्द्र शुक्ला
7 ऐंदल सिंह कसाना
8 अरविंद भदौरिया
9 जगदीश देवड़ा
10 प्रदुम्न सिंह तोमर
11 महेंद्र सिसोदिया
12 इमरती देवी
13 विश्वास सारंग
14 डॉ प्रभुराम चौधरी


1 उषा ठाकुर
2 राज्यवर्धन सिंह
3 हरदीप डंग
4 बृजेंद्र प्रताप सिंह
5 इंदर सिंह परमार
6 रामकिशोर कांवरे
7 ओमप्रकाश सकलेचा
8 रामखेलावन पटेल
9 मोहन यादव
10 रमेश मेंदोला
11 भारत सिंह कुशवाहा
12 सुरेश धाकड़
13 रणवीर जाटव

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।