मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले बने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष
उपचुनाव में करेंगे बीजेपी के खिलाफ प्रचार
भोपाल 15/जुलाई/2020
शैलेन्द्र मिश्रा(शैली)
भोपाल – मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय सिंह मसानी को प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस की ओर से मसानी को प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए प्रादेशिक समन्वयक और प्रभारी भी बनाया गया है। वे संबंधित क्षेत्रों में दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने में सहयोग करेंगे।
ज्ञात हो विधानसभा चुनाव 2018 में संजय ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था साथ ही वो कमलनाथ के करीबियों में भी शामिल हैं।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

