बीड़ी खरीदने के चक्कर में!

बीड़ी खरीदने के चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग भूले फुटकर दुकानदार !

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

24/जुलाई/2020

आलोक हरदेनिया होशंगाबाद….

पिपरिया – नगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है । प्रशासन लोगो से लगातार सोशल डिस्टेंसिंग , मास्क, और सेनिटाइजर उपयोग करने के लिए लगातार निर्देशित कर रहा है। लेकिन लोग अभी भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही कर रहे है। आज अलका होटल वाली गली में बीड़ी खरीदने के लिए फुटकर दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए इकठ्ठे होकर बीड़ी खरीदते हुए देखे गये।

फुटकर दुकानदार बोले 2 पैकिट ही मिल रहे है…

चौराहे पर पान दुकान लगाने वाले संतोष चौरसिया ने बताया कि बाहर से नामी कंपनी की बीड़ी बिकने आई थे। फुटकर दुकानदार बीड़ी लेने पहुँचे तो उन्हें बीड़ी विक्रेता सिर्फ दो पॉकिट ही बीड़ी के दे रहे है । जबकि बड़े दुकानदारों को बीड़ी की गाड़ी वाले एक और दो बोरे बीड़ी बड़ी ही आसानी से विक्रय कर रहे है। फुटकर दुकानदारों को घंटे भर लाईन में लगे रहने के बावजूद बड़ी ही मुश्किल से 2 पैकिट ही बीड़ी दी गई। थोक विक्रेता बीड़ी को तय दाम से ज्यादा में फुटकर दुकानदार को बेंचकर ज्यादा मुनाफा कमा रहे है।

नगर में गुटखा पाउच की भी हो रही कालाबाजारी !

नामी कंपनी के गुटखा पॉउच के बोरे के दाम भी आये दिन बदल रहे है। जिसके चलते 20 रु फुटकर बिक्री में मिलने वाला गुटखा पॉउच भी तय दाम से ज्यादा में बाजार में बेचा जा रहा है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।