बिजली आपूर्ति चरमराई…जनता हो रही परेशान!

पिपरिया की बिजली आपूर्ति चरमराई जनता परेशान!…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

04/अगस्त/2020

होशंगाबाद आलोक हरदेनिया…..

पिपरिया – मध्यप्रदेश में सरप्लस (विधुत) बिजली उत्पादन होने के बाद भी नगर की विधुत सप्लाई व्यवस्था इस समय चरमराई हुई है, नगर में किसी भी समय कई बार अघोषित बिजली कटौती ने लोगो का जीना दूभर करके रखा है । सुबह हो या शाम अक्सर जब नगरपालिका नगर में पानी सप्लाई करती उस समय बिजली का जाना लोगो के लिए बड़ी समस्या का कारण बनता था। क्योकि जनता कई बार पीने का पानी भी नही भर पाती है। और नपा को टैंकर से पानी सप्लाई करनी पड़ती है।

सिलारी ग्रामीण फीडर में ज्यादा गड़बड़ी…

नगर की सीमा पार करते ही जैसे ही सिलारी गांव की शुरुआत होती वहां पर बिजली सप्लाई की हालत नगर से ज्यादा खराब है , सिलारी में स्थित पालीवाल पैट्रोल पंप के मालिक शैलेन्द्र (दीपू) पालीवाल ने बताया कि लाईट की सप्लाई व्यवस्था इतनी ज्यादा खराब है। कि कभी लाइट सुबह जाती है तो शाम को आती है , कुछ घंटे रहने के बाद फिर गोल कब आयेगी पता ही नही चलता है, पैट्रोल पंप चलाने के लिए जनरेटर ही चलाना पड़ता है। जनरेटर चलाना काफी महंगा पड़ता पर करे तो क्या करे।

मेंटेनेन्स के नाम पर कटौती…

साल में कई बार घोषित मेंटिनेंस के दौरान कटौती की जाती है। फिर भी हालात जस के तस ही रहते है। थोड़ी से आंधी चली बारिश हुई और नगर की बिजली चली जाती है। कब आयेगी ये बताने वाला बिजली कंपनी का दूरभाष आउट ऑफ आर्डर मिलता है। बिजली कंपनी के सूत्र नाम न छापने की शर्त पर बताते है कि फील्ड जो मेंटिनेंस होना चाहिए वो नही होता है, हल्की कवालिटी की सामग्री लगाई जाती है, और बिल अच्छी कवालिटी का लगाया जाता है। अभी कुछ समय पूर्व लापरवाही के चलते पीटीआर ( पावर ट्रांसफार्मर) जल गया था। वो कैसे जला ये तो जांच का विषय है , लेकिन सुधरकर आने के बाद भी पावर ट्रांसफार्मर ठीक ढंग से कार्य नही कर पा रहा है। बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि आखिर कब बिजली की इस समस्या से जनता को निजात मिलेगी ।

Demo pic. Source Google

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।