बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
Kesaria Breaking भोपाल/ मध्य प्रदेश …
23/अगस्त/2020
क्या प्रदेश- क्या देश-क्या दुनिया इस वक्त सब के सब कोरोना काल में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
बात मध्य प्रदेश की कर रहे हैं ,जहां की सियासत को भी कोरोनावायरस इफ़ेक्ट का या कहें कोरोना संक्रमण का सामना करना पड़ रहा है।
राजनीतिक दलों के लिए भी चुनौती बना हुआ है कोरोना…मार्च माह में कोरोना के हावी होते ही मध्य प्रदेश की सियासत भी इसकी चपेट में आई, कांग्रेस की सरकार गई और भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में सरकार बना ली ।
लेकिन खत्म नहीं हुआ तो कोरोना!
इसकी जद में तमाम वीआईपी, आमजन लगातार आ रहे हैं । मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से लेकर फायर ब्रांड नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और कई कांग्रेस के नेता भी इसकी जद में आ चुके हैं ।
अब खुद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और जानकारी खुद उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर दी है ।

2 दिन पूर्व ही मध्य प्रदेश के धाकड़ मंत्री गोपाल भार्गव भी कोरोना संक्रमित निकले हैं ।
इनके पहले मध्य प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग भी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं कोरोना संक्रमण के चलते।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीआईपी लोगों को कितनी सुविधाएं प्राप्त हैं और इसके बावजूद लगातार वीआईपी लोग भी कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं । अब आमजन को भी इसके प्रति और ज्यादा सजग रहकर खुद की सुरक्षा करनी चाहिये और अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखना चाहिए।
इसी क्रम में मप्र के होशंगाबाद के सोहागपुर से भाजपा विधायक भी विजयपाल सिंह की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव …
अलोक हरदेनिया…
कोविड के ईलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में हुए भर्ती विधायक पाल…
विधायक विजयपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी…
विधायक ने संपर्क आये लोगों से अपील कर कहा सभी अपनी जांच करा लें….
जनहित में केसरिया न्यूज़ अपने पाठकों से अपील करता है कि कोविड 19 के बचाव का सबसे अच्छा प्रयास है सोशल डिस्टेनसिंग…इसका पालन अवश्य करें। खुद को और अन्य को भी सुरक्षित रखें।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

