रसोई की गैस LPG चोरी कर बेचने वालों पर भोपाल पुलिस की कार्यवाही….
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
04/सितंबर/2020
गैस सिलेण्डर से अवैध रुप से गैस निकालकर कम वजन का सिलेंडर अशिक्षित,गरीबों में बेचने वाले इण्डेन गोदाम का रातीबड़ पुलिस ने किया पर्दाफाश…
भोपाल….
गुरुवार को अति.पु.महानिदेशक भोपाल जोन उपेन्द्र जैन, पुलिस उप महानिरीक्षक भोपाल शहर इरशाद वली द्वारा क्षेत्र में मिलावटखोरों ,गैस गोदामों में कम नापतौल करने वाले अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश के बाद भोपाल की रातीबड़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में एक गैस गोदाम पर छापेमारी की।
रातीबड पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरवर स्थित इंडेन आटो हाउस गैस गोदाम में पहुंचकर देखा गया , जहां वाहनों में, गोदाम में 950 के करीब इंडेन कंपनी के गैस सिलेण्डर एजेंसी इंडेन आटो हाउस में रखे थे। जिनमे गैस रिफलिंग का कार्य किया जा रहा था, जिसमें कुछ सिलेण्डर में 01 से 03 कि.ग्राम गैस कम थी, उक्त संबंध में सूचना नापतौल एवं खाद्य विभाग को दी गई ,जिसके उपरांत नापतौल व खाद्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आकर सिलेण्डरों को चेक करने पर उक्त गैस गोदाम में 02 वाहन खड़े पाए गए। जिसमें इंडेन कंपनी के सिलेण्डर भरे जा रहे थे,सिलेण्डर में 1 से 03 किलो कम वजन का लोड किया जा रहा था, उक्त संबंध मे गोदाम के मालिक अनिल खट्टर निवासी-श्यामला हिल्स भोपाल व मैनेजर विक्रम सिंह गौर पिता महेन्द्र सिंह गौर से पूछताछ में बताया कि उक्त कार्य लॉकडाउन से ही कई दिनों से चल रहा था ,और उक्त गैस सिलेण्डर कम भरकर गांव के भोले भाले ,गरीब व अशिक्षित लोगों को दे देते थे।
जिससे किसी को कोई शक ना हो।

इस प्रकार गैस सिलेण्डरों में कम गैस (LPG) भरकर उसका आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा था। उक्त गैस गोदाम अनिल खट्टर निवासी-श्यामला हिल्स भोपाल का बताया गया है।
उक्त संबंध में मैनेजर व मालिक से नापतौल व खाद्य विभाग द्वारा पूछताछ की गई एवं वेधानिक कार्यवाही भी की गई है।
कार्यवाही में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी सुधेश तिवारी, सब इंस्पेक्टर कोमल राय, प्रधान आरक्षक लीलाधर , आरक्षक– आलोक तिवारी,सोनू सिंह, रामस्वरुप ,रमेश वर्मा, दिलीप नागर, मंजीत, रविपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

