बत्ती गुल…लालटेन चालू……
बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
11/सितंबर/2020
अलोक हरदेनिया….
पिपरिया,होशंगाबाद – मध्यप्रदेश में सरप्लस बिजली होने के बावजूद नगर में बिजली की समस्या दिनों दिन बढ़ती चली जा रही है। कभी घोषित तो कभी अघोषित लगातार बिजली कटौती से पिपरिया विकासखंड की जनता को परेशान होना पड़ रहा है। शहर में किसी भी समय कई बार बिजली की ट्रिपिंग होना आम बात है।
बीती रात नगर में लगभग 2 घंटे बिजली कटौती की गई बिजली कंपनी की और से कटौती का कारण मुख्य चौराहे पर सप्लाई ट्रांसफार्मर पर जम्पर का जलना बताया गया। और आज शाम नगर में फिर डेढ़ घंटे से ज्यादा की कटौती की गई बिजली कंपनी की अधिकारी द्वारा सब स्टेशन हथवास में पैनल के जलने के कारण बिजली सप्लाई बंद होना बताया गया।
नागरिकों का सवाल क्या साल भर होता है मेंटिनेंस….
नगर के नागरिकों का बिजली कंपनी के अधिकारियों से हर बार एक ही सवाल होता है कि नगर में सालभर मेंटिनेंस चलता रहता फिर भी आये दिन बिजली कंपनी के उपकरण क्यो खराब होते है। अभी कुछ दिनों पूर्व भी किसानों को सुचारू बिजली के लिए बिजली कंपनी की अधिकारी महोदया को ज्ञापन सौपकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई थी ।
डेमो पिक…
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

