कोरोना काल मे सेनेटाइजेशन कार्य को गंभीरता से कब लेंगे !

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

..22/सितंबर/2020..

आखिर सेनेटाइजेशन कार्य को गंभीरता से कब लेंगे !

आलोक हरदेनिया, होशंगाबाद….

मप्र के होशंगाबाद जिले के पिपरिया – नगर में कोविड़ तेजी से कहर बरपा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद भी कोरोना की रोकथाम के लिए पिपरिया का नगरीय प्रशासन सेनिटाइजेशन कार्य के प्रति गंभीर होता हुआ नही दिखा रहा है। बीते दिनों महाराणा प्रताप वार्ड में एक बुजुर्ग व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिनका ईलाज भोपाल में चल रहा है। बुजुर्ग व्यक्ति के पुत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक उनके घर के सामने मोहल्ले में नगरपालिका ने सेनिटाइजर का छिड़काव कर इलाके को सेनीटाइज नही किया है।

नगरपालिका के द्वारा लगातार संक्रमित इलाको को सेनिटाइज किया जा रहा है – एसडीएम नितिन टाले

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।