नपा के कार्यक्रम से भाजपा जिलाध्यक्ष ने बनाई दूरी !

नपा के कार्यक्रम से भाजपा जिलाध्यक्ष ने बनाई दूरी !

बड़ी ख़बर केसरिया ख़बर @sms

27/सितंबर/2020

होशंगाबाद- आलोक हरदेनिया….

पिपरिया – मछवासा नदी पर गांधी वार्ड में प्रस्तावित पुल के भूमिजन कार्यक्रम में आज मुख्य अतिथि के रूप में होशंगाबाद सांसद उदयप्रताप सिंह शामिल होने पिपरिया आये थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी कर रहे थे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल को शामिल होना था। भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल कार्यक्रम में शामिल होने कार्यक्रम स्थल पर नही पहुँचे जो कि भूमिजन कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों में चर्चा का विषय रहा । सूत्रों के मुताबिक भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल नगरपालिका पिपरिया की कार्यप्रणाली से नाराज बताये जा रहे है। इसी कारण नपा के कार्यक्रमो से जिलाध्यक्ष ने दूरी बना रखी है। माधवदास अग्रवाल जी से जब इस विषय पर बात करने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फोन लगातार बंद मिला ।

पूर्व नपाध्यक्ष और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष को मंच पर नही मिला स्थान….

नगरपालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंच पर पूर्व नपाध्यक्ष राजीव जायसवाल और महिला मोर्चा भाजपा की जिला अध्यक्ष ललिता पुरविया को स्थान नही मिला जो कि आम जनमानस में चर्चा का विषय रहा । जब इस बारे जिलाध्यक्ष ललिता पुरविया से बात की गई तो उनका साफ कहना हर जगह महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिये जाने की बात होती है और नपा के कार्यक्रम में महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष को नही दिया जाना समझ से परये है। वही मंच पर कुछ ऐसे लोगो को स्थान दिया गया वह भी प्रोटोकॉल के हिसाब से आम जनमानस में चर्चा का विषय है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।