मप्र By Election 2020 के नतीजों से पहले क्या बोले भाजपा विधायक त्रिपाठी और मंत्री भूपेंद्र…
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
भोपाल…07/नवंबर/2020
मप्र की 28 सीटों पर हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव के नतीजे जिनको 10 नवंबर को आना है और जिस के बाद मध्यप्रदेश की सियासत की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। कौन सत्ता में रहेगा और कौन विपक्ष में ये भी साफ होगा,लेकिन ठीक इसके पहले बीजेपी के चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बसपा एवं निर्दलीय विधायकों से मुलाकात कर सूबे की राजनीति का पारा चढ़ा दिया है। और खास बात तो ये है कि इस बंद कमरे की इस मुलाकात में पार्टी की मुश्किलें बढ़ाते रहने वाले मेहर विधायक नारायण त्रिपाठी भी शामिल रहे।
मुलाकात के बाद बाहर आए नारायण त्रिपाठी ने मीडिया से कहा कि मैं भाजपा में था और भाजपा में ही रहूंगा। भूपेंद्र सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, मुलाकात तो होती ही रहती है।
तो वहीं मंत्री भूपेंद्र सिंह ने त्रिपाठी को लेकर कहा कि यह सामान्य मुलाकात थी, नारायण त्रिपाठी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और उपचुनावों में भाजपा बड़े बहुमत से सरकार में रहेगी।
भले ही भाजपा इस मुलाकात को औपचारिक मुलाकात बता रही है लेकिन चुनावी नतीजों से ठीक पहले हुई इस बैठक के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं।
इन मुलाकाताें से मप्र की सियासत में भी हलचल बढ़ती दिख रही है। इसे परिणामों से पहले की जमावट से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि बसपा,निर्दलीय विधायकों के साथ नारायण त्रिपाठी का भूपेन्द्र सिंह से बंद कमरे में मुलाकात करना कुछ और इशारा भी कर रहा है!
क्योंकि पिछले साल विधायक नारायण त्रिपाठी ही वह विधायक थे, जिन्होंने विधानसभा में एक बिल पर वोटिंग के दौरान तत्कालीन कांग्रेस सरकार का समर्थन कर दिया था, इतना ही नही बीते मार्च में जो मध्य प्रदेश में सियासी उठापटक चल रही थी तब भी नारायण त्रिपाठी कई बार तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ और सुरेश पचौरी के घर पर आते जाते भी देखे गए थे! उनके लगातार कांग्रेस से अच्छे संपर्क और संबंध भी बीजेपी को हमेशा खटकती ही रही हैं।
और जिससे अटकलें भी लगाई जाने लगी थीं कि वे कभी भी कांग्रेस को समर्थन दे सकते हैं।
हालांकि ऐसा हुआ नही और उल्टा कांग्रेस की जड़ें ज़रूर मप्र में पुनः कमज़ोर हुईं जब एक साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायकों ने पार्टी को bye-bye कर दिया।
लेकिन अब जब नतीजों के आने के पहले और सीटों के गणित का कार्य जारी है और इसके ठीक पहले मंत्री सिंह की विधायक त्रिपाठी से मुलाकात होने के कई मायने भी हैं जिन्हें नकारा नही जा सकता ,हालांकि ये बीजेपी का आंतरिक मामला है,लेकिन टाइमिंग भी महत्त्वपूर्ण है।
अब मप्र विधानसभा की वर्तमान स्थिति को समझलेते हैं..
मप्र में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी के इस्तीफे के बाद और भाजपा में शामिल होने के बाद आंकड़ा 229 हो गया है।
वर्तमान में बीजेपी के पास 107 विधायक हैं और कांग्रेस के पास 87 विधायक हैं। वहीं 2 बसपा और 1 सपा और 4 निर्दलीय विधायक भी हैं।
वर्तमान में BJP को बहुमत के लिए महज 8 सीटों की आवश्यकता है तो वहीं कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत के लिए सभी 28 सीटें जीतनी होंगी, अगर नतीजों में कुछ भी ऊपर नीचे होता है तो दोनों ही पार्टियां को अन्य 7 विधायकों का समर्थन की आवश्यकता रहेगी और पार्टियों के द्वारा समर्थन किसको मिलेगा ये महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि पूर्व में अन्य दलों और निर्दलीयों को जनता देख ही चुकी है ।
अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनती है और विपक्ष की भूमिका में कौन रहने वाला है। हालांकि दोनों ही दल खुद को ही BY ELELECTION 2020 का विनर घोषित करती देखी जा रही हैं लेकिन एक बात तो स्पष्ट है इस बार का भारी मतदान एवं वोटरों की चुप्पी ने सभी राजनीतिक दलों की नींद उड़ा रखी है। इसी लिए दोनों ही राजनीतिक दल कोई भी एंगल को अनदेखा नही कर रहे हैं।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

