बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
23/नवंबर/2020
भोपाल
सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ के काफिले के वाहन, वीआईपी रोड पर आपस में टकराये, 6 से ज्यादा गाड़ियां हुईं क्षतिग्रस्त!
कैसे हुआ घटनाक्रम …
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह का काफिला वीआईपी रोड से गुजर रहा था ..तभी अचानक मुख्य मंत्री ने गाड़ी रुकवा दी ..मुख्य मंत्री वीआईपी रोड स्थित पेड़ पौधों का निरीक्षण कर रहे थे ..अचानक क़ाफ़िला रुकने के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए ..
पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ का क़ाफ़िला भी पीछे ही चल रहा था ..जिसमें की पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ के काफ़िले का एक वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया…
इस दौरान कुछ मीडिया कर्मियों के वाहन भी अचानक ब्रेक लगने के कारण आपस में टकरा गए ..
कुल मिलाकर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया ..
तो वहीं सीएम शिवराज सड़क पर उतरकर आमजनों से भी मिलने लगे।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

