एलएलबी के विद्यार्थियों ने 181 पर लगाई मुख्यमंत्री से मदद की गुहार….
बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
11/जनवरी/2021
होशंगाबाद आलोक हरदेनिया
पिपरिया कॉलेज ने पत्र जारी कर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को फीस जमा करने को कहा…
पिपरिया – मुख्यमंत्री संबल जन कल्याण योजना (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो को उच्च शिक्षा की पढ़ाई करा रही है। लेकिन अगर सरकार के द्वारा कॉलेज में इन छात्रों की फीस जमा करने में अगर कुछ विलंब हो जाये तो उन्हें बाते वर्ष और चालू वर्ष की फीस जमा करने का दबाव बनाया जाता है। ताजा मामला पिपरिया शाहिद भगत सिंह पीजी कॉलेज का है। यहां संबल योजना के तहत एलएलबी में कु,मोनिका दुबे,कु क्षमा दीक्षित एवं लोकेंद्र राजपूत ने एलएलबी की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था। ये सभी छात्र – छात्राये एलएलबी में फिफ्थ सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे है। अब इन्हें कॉलेज प्रबंधन द्वारा पत्र जारी कर फीस जमा करने के लिए कहा जा रहा है, कॉलेज द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है। जिन्होंने सत्र 2019 -20 में प्रथम वर्ष में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना के अंतर्गत लाभ हेतु आवेदन किया था।ऑनलाइन पोर्टल पर उन छात्रों का एप्पलीकेशन स्टेटस में पेमेंट लेवल पर रिजेक्ट पेमेंट insuficent बैलेंस इन डिबेट प्रदर्शित हो रहा है। ऐसे विधार्थियों को 2019 – 20 एवं 20 -21 की फीस जमा करना अनिवार्य है।जब मामले को लेकर विधार्थी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य राजीव माहेश्वरी के पास गये तो उन्होंने विधार्थियों की बात को गंभीरता से नही लिया ।

LLB के छात्र -छात्राओं ने मामा शिवराज सिंह चौहान से लगाई मदद की गुहार…..
एलएलबी फिफ्थ सेमिस्टर की छात्रा कु क्षमा दीक्षित ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है संबल योजना के तहत उन्होंने कॉलेज में पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था, अब कॉलेज हम पर फीस जमा करने का दबाव बना रहे है । इसलिए हमने मदद के लिए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है। 14 जनवरी फीस जमा करने की अंतिम तिथि है। इसलिए हमने सीएम हेल्पलाइन से मदद मांगी है।
राजीव माहेश्वरी कॉलेज प्रभारी प्राचार्य – विधार्थियों को मेरे पास भेज दीजिये , मामले का निराकरण किया जायेगा ।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

