खबर का हुआ असर LLB विद्यार्थियों के परीक्षा…..

केसरिया ख़बर का असर, LLB के विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म हुए जमा एसडीएम नितिन टाले ने की त्वरित कार्यवाही …..

बड़ी खबर केसरिया खबर@ sms

13/जनवरी/2021
होशंगाबाद

आलोक हरदेनिया…..

पिपरिया – आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार संबल योजना के तहत उच्च शिक्षा की पढ़ाई प्रदेश में करा रही है। अगर किसी उचित कारण वश सरकार कॉलेज में उनकी फीस जमा करने में विलंब हो जाये तो कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों को ही फीस जमा करने के लिए पत्र जारी कर देता है। ऐसा ही मामला पिपरिया के शहीद भगत सिंह पीजी कॉलेज में एलएलबी के संबल योजना के तहत पढ़ाई कर रहे कु, मोनिका दुबे, कु,छाया दीक्षित , एवं लोकेंद्र के साथ हुआ जैसे ही विद्यार्थियों ने Kesarianews से संपर्क किया, वैसे ही केसरिया news ने नगर के एसडीएम नितिन टाले को पूरे मामले से अवगत कराया।

एसडीएम टाले ने केसरिया न्यूज़ को आश्वासन देते हुए, त्वरित कार्यवाही कर कॉलेज प्रशासन से फोन पर बात की एवं तत्काल विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म जमा कराने को कहा ।
जिसके चलते विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म जमा हो पाये। विद्यार्थियों ने केसरिया news और नगर के ऊर्जावान एसडीएम नितिन टाले को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

181 हेल्पलाइन पर मामा सीएम शिवराज से भी लगाई थी विद्यार्थियों ने गुहार, केसरिया न्यूज़ न प्रमुखता से उठाया था मामला….

इस पूरे मामले की शिकायत विद्यार्थियों ने सीएम हेल्पलाइन पर की थी , लेकिन बड़ा सवाल तो यह है कि जब प्रदेश की जनहितैषी सरकार इतनी अच्छी योजना चला रही है । तो क्रियान्वयन करने वाले जमीनी स्तर के लोग इन योजनाओं में पलीता लगाने से बाज कब आयेंगे।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।