नंदीग्राम का संग्राम अधिकारी के काफिले पर हमला तो ममता ने की राज्यपाल से…

बंगाल विजय के लिए राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत, बीजेपी उम्मीदवार पर हमला तो सीएम ममता ने की राज्यपाल से नंदीग्राम में धांधली की शिकायत….

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

गुरुवार 01/अप्रैल/2021

नईदिल्ली

पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में मतदान के दौरान नंदीग्राम में सबसे बड़ा संग्राम देखने को मिल रहा है।
यहां पर पहले भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ तो दोपहर होते- होते बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगा दिए !
Source Ani

यहां बता दें कि, ममता बनर्जी आज दोपहर बोयाल बूथ पर पहुंची और मतदान का जायजा लिया। यहां ममता ने आरोप लगाया कि यहां पर सही मतदान नहीं रहा है। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को फोन लगाया और चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम के एक बूथ पर सुबह से ही स्थानीय लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा है। ममता ने कहा कि सुबह से मैं प्रचार कर रही हूं। अब मैं आपसे अपील कर रही हूं, कृपया इस पर ध्यान दें।

ममता बनर्जी की शिकायत के बाद गवर्नर/राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया।
ट्वीट में लिखा, ममता बनर्जी ने एक चिंता व्यक्त की है, मैंने उन्हें सही एक्शन का भरोसा दिलाया है।
Governor tweet pic.
इधर, ममता बनर्जी जिस बूथ पर पहुंची, उस बूथ के बाहर जबरदस्त हंगामा होने की खबर है। स्थानीय लोग लगातार जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। उन लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ ऐसे लोग वहां पहुंचे हैं,जो इस गांव के नहीं थे। बाहर से आए लोगों ने जय श्री राम के नारे सुन कर हंगामा शुरू कर दिया। इस बूथ पर तैनात रैपिड एक्शन फोर्स RAF ने लोगों को कंट्रोल किया।

यहां जानना ज़रूरी है कि, पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी हंगामे की तस्वीरें देखने को मिलीं हैं। जहां TMC ने आरोप BJP पर लगाए तो बीजेपी ने टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया।

डेबरा, बांकुड़ा और केशपुर जैसी जगहों पर बवाल देखने को मिला। डेबरा में टीएमसी समर्थकों पर बवाल का आरोप लगा। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार #भारती_घोष ने आरोप लगाया कि नौपारा में बूथ नंबर 22 पर उनके पोलिंग एजेंट को टीएमसी के लोगों ने घेर लिया ।
भारती घोष ने कहा कि उनके पोलिंग एजेंट को करीब 150 टीएमसी के लोगों ने धमकाया । उन्होंने बरुनिया में वोटरों को धमकाने और टीएमसी सिंबल दिखाने का भी आरोप लगाया।

इस पूरे घटनाक्रम में एक खास बात और वो यह कि पहले नंदीग्राम में अधिकारी के काफिले पर हमला और दोपहर होते होते टीएमसी सुप्रीमो और नंदीग्राम से उम्मीदवार ममता का राज्यपाल को फोन कर पोलिंग पर धाँधली का आरोप कई और संकेत दे रहा है ! कहीं न कहीं बीजेपी ने ममता बनर्जी को इस चुनाव में जबरदस्त टक्कर तो अभी तक ज़रूर दी है!

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।