केसरिया सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर …
मध्य प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी की तैयारियां पूरी कर ली है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर- एसपी के अलावा कुछ जोन के एडीजी एवं विभागों के प्रमुख सचिवों को भी बदला जाएगा।
सूची आज हो सकती है जारी!
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
भोपाल,मप्र
12/जुलाई/2021
मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी…
कई जिलों के कलेक्टर, एसपी के अलावा एडीजी और प्रमुख सचिवों को बदला जाना तय!
जिसमे उज्जैन ,शहडोल और बालाघाट के एडीजी को बदला जाएगा ,साथ ही चंबल आईजी के पद पर भी होगी नई पदस्थापना..
आईपीएस तबादला सूची में विदिशा,धार,बालाघाट, रायसेन, छतरपुर ,सीहोर ,रतलाम ,भिंड , इंदौर पश्चिम के अलावा भोपाल जिले के एक एसपी को भी बदला जा सकता है…
वही आईएस सूची में जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, नरसिंहपुर कलेक्टर वेद प्रकाश शर्मा ,अशोकनगर कलेक्टर अभय वर्मा ,हरदा कलेक्टर संजय गुप्ता, श्योपुर कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव, शहडोल सत्येंद्र सिंह, बड़वानी शिवराज वर्मा ,मंडला हर्षिका सिंह, टीकमगढ़ शुभम दिवेदी के अलावा बालाघाट कलेक्टर दीपक आर्य, होशंगाबाद धनंजय सिंह ,अलीराजपुर सुरभी गुप्ता ,छतरपुर शीलेन्द्र सिंह ,मंदसौर मनोज पुष्प, रायसेन उमाशंकर भार्गव ,खरगोन अनुग्रह पी और विदिशा कलेक्टर पंकज जैन को बदला बदला जाना तय बताया जा रहा है।
केसरिया सूत्रों के मुताबिक, इसके अलावा कुछ विभागों के प्रमुख सचिवों को भी बदला जाएगा खासकर उनको जिनकी विभाग के मंत्रियों से पटरी नहीं बैठ रही है।
इसके अलावा ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में भी कुछ फेरबदल राजनीतिक समीकरण के हिसाब से देखे जा सकते हैं।
मध्य प्रदेश की आईएएस आईपीएस की तबादला सूची जल्द ही जारी की जा सकती है सूत्र।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

