ईमानदारी का इनाम 3 माह में ट्रांसफर….
खनिज माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही का मिला इनाम!
अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई करना महंगा पड़ा SDO को….
बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
15/जुलाई/2021
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ…. और
भ्रष्टाचार खत्म करने के, जैसे वादे करने वाली सरकारों की हकीकत…
पुलिस व प्रशासन की आंख की किरकिरी बनी SDO श्रद्धा पांढ़रे का शासन ने किया स्थानान्तरण, मात्र 3 माह में ही खुल गई सरकारी तंत्र की पोल….
महज तीन माह में ही मुरैना में पदस्त वन विभाग की तेजतर्रार महिला अफसर का मंगलवार देर रात तबादला सूची में नाम आगया….
(हालांकि ट्रांसफर, पोस्टिंग राज्य शासन का प्रशासनिक व्यवस्था का मामला होता है,लेकिन चर्चा कुछ और ही है….)
दरअसल मुरैना में पदस्त वन विभाग की एसडीओ श्रद्धा पांढरे ने महज 3 महीनों में , मप्र के खनिज को सुनियोजित तरीके लूट कर राजस्व हानि एवं पर्यावरण पहुंचाने वाले रेत माफिया की मानो कमर ही तोड़कर रख दी थी।
वन विभाग की SDO श्रद्धा पांढरे के द्वारा लगातार की जाने वाली कार्रवाई से सरकार भी हिल सी गयी।
जिले के माफियाओ के साथ-साथ राजनैतिक नुमाइंदो के पर्दे के पीछे की हकीकत जब उजागर होने लगी, तो उनका खुल कर विरोध भी हुआ।
शायद सरकार अब अपने नुमाइंदो को और नाराज नहीं करना चाहती है। जिसके चलते मंगलवार देर रात वन विभाग की SDO श्रद्धा पांढ़रे का स्थानान्तरण आदेश राज्य शासन ने जारी कर दिया है।
अब उनका ट्रांसफर मानपुर बांधवगढ़, टाईगर रिजर्व में कर दिया गया है।
उनके ट्रांसफर के साथ ही आमजन के मुंह से यह आवाज आने लगी, कि अब, चंबल की अवैध रेत के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी!
ऐसा इसलिए क्योंकि SDO श्रद्धा पांढ़रे का स्थानान्तरण 1 APRIL 2021 को मुरैना में किया गया था।
12 APRIL 2021 को उन्होंने चंबल अभ्यारण की अधीक्षिका का पद भार ग्रहण किया था।
महज़ 3 महीनों के भीतर उनकी
माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में 40 अवैध ट्रेक्टर व ट्रक जब्त किए गए थे।
इस दौरान उनके ऊपर 12 बार हमले किए गए।
यह हमले रेत माफिया द्वारा कराए गए थे।
अभी तक 60 वाहन उनके द्वारा राज सात कर लिए गए हैं।
लोग कह रहे हैं अब चंबल के अवैध रेत के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।
पुलिस की खुली पोल, तो सामने आई हकीकत…
रेत माफियाओं के अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर ट्राली पुलिस द्वारा निकालने के आरोप तो शुरु से ही लगते रहे हैं।
लेकिन जब SDO पांढ़रे ने महिला पुलिस थाने को ही अवैध रेत से बनाते पकड़ लिया, तो पुलिस वालों की हकीकत उजागर हो गई।
SDO द्वारा की जाने वाली कार्रवाई से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उगलियां उठने लगी थी। जिससे पुलिस के थाना प्रभारी से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी छवि/ इमेज खराब होने का डर सताने लग गया था।
ईमानदार अफसर को, तीन माह में ट्रांसफर का ईनाम
लोगों का कहना है कि बहुत दिनों बाद वन विभाग में एक ईमानदार महिला अफसर आईं थी। जिसने रेत माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई से लोगों को उम्मीद जागी थी कि, शायद अवैध रेत खनन के खिलाफ, सरकार कोई अच्छा कदम उठा ले, लेकिन लोगों की उम्मीद खाली गई। सरकार ने SDOका ट्रांसफर ही कर दिया।
ज्ञात हो मप्र के कई जिलों से आएदिन अवैध रेत, खनिज माफियाओं की कारगुजारियों एवं सत्ता से सांठगांठ के मामले उजागर होते ही रहते हैं।
पूर्व में सिर्फ मुरैना में ही 1 आईपीएस सहित अन्य गंवा चुके हैं अपनी जान!
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

