सोम डिस्टलरी का लाइसेंस निरस्त!

मप्र के सबसे बड़े शराब कारोबारी के सोम डिस्टलरी का लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त….

बड़ी खबर केसरिया ख़बर@sms

17/अगस्त/2021
भोपाल….

17/08/21 से एक सप्ताह का समय दिया गया सोम डिस्टलरी को, उसके बाद सोम को सील भी किया जा सकता है!

कई और भी की, बार— बार की गंभीर अनियमितताएं….

सोम के अवैधानिक कार्यों, टैंको के निर्माण में सहभागी बने आबकारी विभाग के सात अफसरों पर कार्यवाही का आश्वासन विधानसभा में मंत्री ने हाल ही में दिया था…

हाईकोर्ट के आदेश के बाद आबकारी आयुक्त का बड़ा निर्णय…

ज्ञात रहे ….
बिना अनुमति लिए, सोम डिस्टलरी में नया निर्माण कर लिया गया था, अवैधानिक रूप से 19 टैंक स्थापित कर लिए, टेक्स चोरी की, शराब तस्करी केस बना, ब्लैक लिस्टेड किया गया, एमपीएसआईडीसी से लिया लोन जमा नहीं किया सहित कई गंभीर अनियमितताएं की, मंत्री जगदीश देवड़ा ने पिछले विधानसभा सत्र में उन सात दोषी आबकारी अधिकारियों पर कार्यवाही करने का वादा किया जिनकी सांठ गांठ से सोम डिस्टलरी में अवैधानिक रूप से 19 टैंक स्थापित कर लिए गए है।

न्यायालय आदेश 11/06/21 के परिपालन में 17/08/21 से एक सप्ताह तक वर्तमान में प्रदत्त कार्य अनुमति आदेश जारी रहेगा उसके बाद स्वमेव निरस्त हो जाएगा।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।