देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन के सम्मान में नतमस्तक हुए, उन्हें देशद्रोही कहने वाले को गिरफ्तार किया जाए:कांग्रेस। अब मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हुआ अपमान! कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश….
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
04/जनवरी/202
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी “बापू” पर कालीचरण बाबा के विवादित बयान के बाद कल नरसिंहपुर जिले में एक और बाबा ने विवादित बयान देकर अपना ध्यान सभी की और आकर्षित किया। हालांकि भागवत कथा वाचक तरुण मुरारी बापू पर नरसिंहपुर के स्टेशन गंज पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
नरसिंहपुर,मप्र….
मामला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़ा है।
राष्ट्रीय क्रांतिकारी संत कहे जाने वाले डा. तरुण मुरारी बापू ने अपने एक इंटरव्यू में महात्मा गांधी के लिए कहा कि, ना तो वो महात्मा हैं ना ही राष्ट्र पिता, करमचंद गांधी जिसने राष्ट्र के दो टुकड़े किये वो देशद्रोही हैं!
मुरारी बाबू का बयान सोशल मीडिया में वायरल होते ही शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने उनकी (डॉ तरुण) गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को ज्ञापन दिया।
सोमवार को,कांग्रेस जिला अध्यक्षा मैथिली शरण तिवारी ने कहा कि इन्हें क्रांतिकारी संत किसने बना दिया? तरुण मुरारी बापू के संत और उनके डाक्टर लिखने पर भी सवालिया निशान लगा दिया? कहा,इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को सिर रखकर (झुकाकर) प्रणाम किया।
यदि वो राष्ट्रपिता नहीं होते तो उनकी फोटो नोटों पर ना होती। उन्होंने तत्काल प्रशासन से मामला दर्जकर गिरफ्तारी की मांग की।
लेकिन लोगों ताज्जुब तब हुआ जब काग्रेंस जिला अध्यक्ष को स्वयं डा. तरूण मुरारी बापू की घंटों बैठकर कथा सुनते देखा गया। फिर अगले दिन उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर काग्रेंस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को ज्ञापन देने पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को समझकर तत्काल जांच और कार्यवाही के आदेश दिये।
नरसिंहपुर से राजकुमार दुबे की रिपोर्ट…
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

