लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आना शुरू हो गए हैं और अब तक आए रुझानों से साफ नजर आ रहा है कि फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है.
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आना शुरू हो गए हैं और अब तक आए रुझानों से साफ नजर आ रहा है कि फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है. बॉलीवुड सितारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं. अजय देवगन, सोफी चौधरी, वरुण धवन, हेमा मालिनी समेत कई अन्य सितारों ने सोशल मीडिया पर बधाइयां पोस्ट की हैं.
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा, “देश जानता है कि उसके लिए क्या सही है और उन्होंने अपना फैसला सुना दिया है.” वरुण धवन ने भी पीएम मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया और लिखा, “देश ने फैसला कर लिया है. आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपको विजय की शुभकामनाएं.”

The country knows what is right for them and they have made their choice.@narendramodi92.1K3:54 PM – May 23, 2019Twitter Ads info and privacy15.3K people are talking about this
वरुण धवन ने लिखा, “आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन में भविष्य देख रहा हूं जहां सभी भारतीय एक साथ आगे बढ़ेंगे.” सिंगर आशा भोंसले ने भी ट्वीट किया है और लिखा, “साथी भारतीयों, हमने आपसी भेदभाव को ताक पर रखते हुए पहले देश के लिए वोट किया है. हमने अपनी एकता, अखंडता और शक्ति दिखाई है. ये वो पल है जब आप सिर्फ हिंदुस्तानी होने के लिए गर्व महसूस करते हैं. जय हिंद.”
एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपनी बात लिखी है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत. इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सोफी ने लिखा, , “यस!! वो देश जो हम चाहते हैं. सेकुलर, जुड़ा हुआ, एक और साथ में बढ़ता हुआ. हम आपके नेतृत्व में देश को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं.”

The country has decided congratulations hon prime minister @narendramodi sir on your victory. Looking forward to the future under you guidance and leadership where all Indians move ahead together #JAIHIND20.6K3:35 PM – May 23, 2019Twitter Ads info and privacy2,274 people are talking about this
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
