राजधानी का कलेक्टर तय नहीं कर पा रहे यह कैसी सरकार- शिवराज सिंह

राजधानी का कलेक्टर तय नहीं कर पा रहे, यह कैसी सरकार पूर्व सीएम शिवराज सिंह

केसरिया खबर केसरिया नगर भोपाल@sms

कांग्रेस के राज में अंधेर नगरी बन गया मध्य प्रदेश, कमलनाथ सरकार तबादलों में व्यस्त ,
कांग्रेस कार्यालय में अफसरों की लग रही बोली, अलग-अलग गुटों के नेताओं में अपनी पसंद के अधिकारी व कलेक्टर बनाने की होड़ लगी है।
इस सरकार ने राजधानी भोपाल और पूरे प्रदेश को अंधेर नगरी बना दिया है ।
सरकार राजधानी भोपाल के लिए कलेक्टर तक तय नहीं कर पा रही है और मुख्यमंत्री कमलनाथ आंख बंद करके बैठे हैं।
मध्य प्रदेश में हर तरफ अराजकता का माहौल बन गया है और जमीन पर कहीं भी सरकार नजर नहीं आ रही है।

यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपने निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा वाला हाल- शिवराज सिंह चौहान,
चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा वाला हाल है, पिछले 10 दिनों से भोपाल में कलेक्टर ही नहीं है ।
हर नेता अपना आदमी बिठाना चाहता है।

इन लोगों ने भोपाल मध्य प्रदेश को अंधेर नगरी बना दिया है मुख्यमंत्री फैसला ही नहीं कर पा रहे हैं सरकार चलाना मुश्किल हो गया है।
चौहान ने कहा कि सरकार जलापूर्ति भी नहीं कर पा रही है। प्रदेश में बिजली पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।
इस संबंध में सरकार ने बैठक तक नहीं की।
पूर्व सीएम ने कहा कि हमने 15 वर्षों में मप्र को शांति का टापू बनाया।
ग्वालियर चंबल को डकैतों से मुक्त कराया, लेकिन कांग्रेस की सरकार आते ही फिर ये समस्या सामने आने लगी है ।
रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है,कांग्रेस के नेताओं ने खदाने बांट रखी हैं।
प्रदेशभर में भाजपा आंदोलन करेगी।
अपराध, किसानों की समस्याओं, आदिवासियों के मुद्दों पर भाजपा प्रदेश भर में आंदोलन शुरू करने जा रही है ।
उन्होंने कहा कि मैंने बलात्कारियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए जनता के साथ सीजेआई को पत्र लिखा है और चिट्ठियाँ भी भेजी जाएंगी ।
भाजपा पर आरोप लगाने की बजाय काम करें,
चौहान ने कहा कि सरकार किसान सम्मान निधी का पैसा किसानों के खाते में डलवाने की व्यवस्था जल्द करे, भाजपा की सरकार में बिजली की कोई समस्या नहीं थी ,कुछ भी होता है तो भाजपा पर आरोप लगाते हैं ।
अब ऐसा नहीं चलेगा, ऐसा ही रहा तो हम हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठेंगे सड़कों पर उतरेंगे ।
चौहान ने कहा कि सरकार की स्थिति नाच ना जाने आंगन टेढ़ा जैसी हो गई है और आरोप लगाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को इंगित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हो तो जिम्मेदारी भी उठाओ ।

केसरिया संवाददाता खबर

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।