छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना का गृह ग्राम रौहना राजनीति का केंद्र बन चुका है। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की नामांकन रैली के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंत्री प्रहलाद पटेल और अन्य नेता उनके निवास पर पहुंच गये। यहां विजयवर्गीय ने दीपक सक्सेना को गले लगा लिया। वहीं पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने काफी देर तक मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा की।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल हो गये है।
बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी रोहना गए थे और काफी देर तक चर्चा की थी। दीपक सक्सेना ने हाल ही में कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद से ही उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं है |
बता दे कि विवेक बंटी साहू की नामांकन रैली के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंत्री प्रहलाद पटेल के दीपक सक्सेना के घर जाकर उनसे मुलाकात करने और विजयवर्गीय के गले मिलने के कारण दीपक सक्सेना के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज़ हो गयी हैं |
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

