भोपाल: शहर के गांधी नगर में 17 साल की लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले 17 वर्षीय लड़के ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ अश्लील तस्वीरें और वीडियो लिए और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने लड़की से पैसों की मांग की। उसकी बात नहीं मानने पर लड़के ने उन तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी।
खेत में ले जाकर दिया घटना को अंजाम
दोनों मिले, बातचीत और सैर के बहाने लड़का उसे एक खेत में ले गया। उसने खेत में ही लड़की का रेप किया। यही नहीं आरोपी ने वहां उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी क्लिक किए। बाद में उसने उन तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल करके लड़की को ब्लैकमेल करना और पैसे ऐंठना शुरू कर दिया। उससे अपने अकाउंट में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाए।
लड़की ने परिवार को सुनाई आपबीती
जब लड़की के परिवार को इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने उसे गुजरात में एक रिश्तेदार के पास रहने के लिए भेज दिया। करीब दो महीने पहले जब पीड़िता घर लौटी तो आरोपी लड़के ने फिर से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वह फिर उसे परेशान करने लगा था। जब लड़की ने अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई तो वे उसे गांधी नगर थाने ले गए और शिकायत दर्ज कराई।
ऐसे गिरफ्तार हुआ आरोपी
इन सब प्रताड़नाओं ने नाबालिग बहुत परेशान हो गई और उसने सब कुछ परिवार को बताया। फिर परिवार पीड़िता की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। गांधी नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया। पुलिस प्रशासन की टीम के द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
