भोपाल: मध्य प्रदेश का यह सहकारी ब्रांड अपने उत्पादों से लाखों करोड़ों लोगों के मन में जगह बनाए हुए है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सांची दुग्ध सहकारी संघ कि जो अब नारियल पानी बेचेगा।
1977 में हुई सांची दुग्ध संघ की शुरूआत
सांची की शुरूआत 1977 में हुई थी। अपने शुरूआती दौर में पहले यह सिर्फ 5-6 तरह के प्रोडक्ट ही बेचता था। पर अब सांची के पास 25 तरह के उत्पाद हैं। उनमें से भी कुछ तो पूरे देश दुनिया में पंसद किए जाते हैं। अकेले भोपाल में ही रोजाना 3 लाख लीटर से ज्यादा दूध बिकता है।
फेमस हैं सांची के पेड़े
त्योहारों के समय तो सांची पेड़े की बिक्री लाखों में पहुंच जाती है। लोगों के बीच सांची के पेड़े खूब पंसद किए जाते हैं। सांची कंपनी दूध, दही, श्रीखंड, सांची नीर और सांची खीर जैसे उत्पादों के अलावा अब सांची नारियल पानी भी लेकर आ रहा है। कंपनी का कहना है कि यह पानी शुद्ध और प्राकृतिक होगा।
सीईओ का कहना
सांची कंपनी के सीईओ आरपी तिवारी ने बताया कि इस प्रोडक्ट को बाजार में लाने का असली मकसद लोगों को किफायती कीमत पर नारियल पानी उपलब्ध कराना है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
