भोपाल नगर निगम (BMC) पर RTI की धारा 20(1) का #प्रहार
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
भोपाल 7 अगस्त 2019
सूचना के अधिकार आंदोलन से जुड़े RTI एक्टिविस्ट नितिन सक्सेना की याचिका पर मप्र के मुख्य सूचना आयुक्त ए.के शुक्ला राज्य सूचना आयोग ने भोपाल नगर निगम के तत्कालीन लोक सूचना अधिकारी लेखा विभाग एवं वर्तमान संयुक्त संचालक (वित्त) विभाग मप्र शासन बी. डी श्रीवास्तव पर ₹25,000/- का जुर्माना लगाया। मामला वर्ष में 2016 में कर्मचारियों ओर कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को प्रदान किये जाने वाले वेतन आहरण से संबंधित था !
भोपाल नगर निगम में व्याप्त अव्यवस्था और RTI विरोधियों पर मप्र सूचना आयोग ने एक्ट लागू दिनांक से लगभग 14 वर्षों में पहली बार #कठोर निर्णय लिया साथ ही पूरे मामले में प्रमुख सचिव वित्त मप्र शासन एवं आयुक्त कोष एवं लेखा मप्र शासन के माध्यम से उक्त आदेश की तामीली एवं जुर्माने की राशि एक माह के भीतर सूचना आयोग में जमा करने का निर्देश दिया..!
भोपाल प्रशासनिक संवाददाता खबर

Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
