बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
23/अप्रैल/2020
भोपाल
कोविड19 संक्रमण कोरोना के मरीजों के देखभाल में लगे डॉक्टर्स,दिन रात एक कर रोगियों को कर रहे ठीक……
डॉक्टर अश्विन शर्मा भिंड के रहने वाले हैं, इनको डॉक्टर बनने की प्रेरणा इनके ताऊ डॉक्टर राकेश शर्मा से मिली जो भिंड के cmho के पद से सेवानिवृत्त होकर भिंड में ही बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में समाज की सेवा कर रहे हैं ।
केसरिया न्यूज़ से डॉ अश्विन कहते हैं कि ,जब मुझे पता चला कि चिरायु हॉस्पिटल को कंटेन्मेंट का COVID-19 सेंटर बनाया जा रहा है तो मैंने (डॉ अश्विन) कोविड की टीम में अपनी सहभागिता हेतु अपने अपने माता पिता से बात की ,तो उन्होंने अपनी सहमती के साथ पूरी लगन और कर्तव्य निष्ठा से अपने फर्ज के निर्वहन करने को कहा।

उन्ही के आशीर्वाद के कारण ही में अपने फर्ज का पालन पूरी लगन के साथ कर पा रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।
डॉ अश्विन बताते हैं कि उन्होंने अपने साथी डॉक्टर्स के साथ 14 दिनों में 200 से अधिक कोविड रोगियों का इलाज किया है और शून्य प्रतिशत मृत्युदर रही।
45 से अधिक स्वस्थ होकर जा चुके हैं।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
