सपाक्स का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न!

राजधानी भोपाल में सपाक्स पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ …

भोपाल

20/दिसंबर/2020

केसरिया डेस्क

देश की राजनीति में अपना सबसे अलग स्थान बना चुकी सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में आज 12 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।
पार्टी का गठन 5 नवंबर 2018 को हुआ था, जिसके बाद पार्टी मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी तेजी से अपना विस्तार करती जा रही है।
सपाक्स पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में भी अपनी लगातार पहचान बनाने की कोशिश की है। सपाक्स पार्टी जातिवादी व्यवस्था के विरुद्ध एवं समानता के सिद्धांतों कि पक्षधर बताई जाती रही है।

सपाक्स पार्टी के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता डॉ शैलेंद्र व्यास ने केसरिया न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी (पूर्व आईएएस) , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ वीणा घाणेकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह भदोरिया ,राष्ट्रीय महासचिव हरिओम गुप्ता ने गठन के बाद 2 वर्षों तक लगातार कठिन परिश्रम एवं दौरे कर देश के 12 राज्यों में पार्टी की सक्रिय कार्यकारिणी का गठन किया है ।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ त्रिवेदी के कुशल नेतृत्व में दिल्ली में लोकसभा का गहराव, बिहार ,उत्तर प्रदेश, दिल्ली में भी विधानसभा एवं कुछ लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े कर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। साथ ही हमने धनबल ,बाहुबल ,भ्रष्टाचार से दूरी बनाने के सिद्धांतों के कारण इन चुनावों में भले ही अपेक्षित सफलता नहीं पाई है ,लेकिन पार्टी प्रतिभाशाली युवाओं, शिक्षित बेरोजगारों ,गरीबों, किसानों एवं महिलाओं में अपनी एक अलग छवि बनाने में सफल रही है।
आज संपन्न हुए अधिवेशन को देश के 12 राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत किए ।
सभी प्रतिनिधियों का स्वागत कार्यकारिणी द्वारा किया गया।

साथ ही आज राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान सपाक्स पार्टी ने राजधानी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकारों को आमंत्रित कर अपने मंच पर शॉल ,श्रीफल देकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान भी किया।
वरिष्ठ पत्रकारों में विशेष रूप से राघवेंद्र सिंह,शैलेंद्र मिश्रा शैली,अजय मिश्रा ,आशीष खरे , अनिल श्रीवास्तव दद्दा का सम्मान किया गया।

अपने उद्बोधन में शैलेंद्र मिश्रा शैली ने सपाक्स पार्टी को समाज मे एक अलग एवं स्वच्छ छवि बनाकर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं ।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।