भोपाल। पीएमश्री योजना के तहत चयनित 415 सरकारी स्कूलों को सर्वसुविधायुक्त बनाने का काम शुरू है। इसके तहत पुस्तकालय, स्मार्ट कक्षा, प्रयोगशाला, खेल मैदान, भवन सहित कई सुविधाएं तो उपलब्ध कराई ही जाएंगी, स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब भी खोली जाएगी, ताकि कला के क्षेत्र में विद्यार्थी रचनात्मक कार्य कर सकें।
लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) ने पहले चरण में 112 पीएमश्री स्कूलों में अटल लैब के लिए 29 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसमें एक स्कूल को 25 से 50 हजार रुपये तक मिलेंगे। अटल टिंकरिंग लैब का उद्देश्य गतिविधि आधारित शिक्षा के तहत विद्यार्थियों के बीच इनोवेशन, क्रिएटिविटी और वैज्ञानिक पहलुओं को बढ़ावा देना है। यहां आर्ट एंड क्राफ्ट की क्रिएटिविटी भी सिखाई जाएगी। लैब में थ्रीडी प्रिंटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के नए तकनीकों से विद्यार्थियों रूबरू हो सकेंगे।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

