जनता मांग रही सिंघम! खबर का असर, पुलिस ने धर दबोचा लुटेरों को..

पुलिस का दावा लूट की वारदात में सहयोगी हैं गिरफ्तार किए गए कुख्यात आरोपी

  केसरिया खबर केसरिया नजर@sms

होशंगाबाद 21 जुलाई 2019

पिपरिया में शुक्रवार 19 जुलाई को सराफा व्यवसायी भगवानदास सोनी से पिस्टल की नोक पर सोने की चेन लूटे जाने के मामले में मुख्य आरोपियों के साथी 2 कुख्यात बदमाशों को मंगलवारा पुलिस ने 5 जिंदा कारतूस और पिस्टल के साथ पकड़ने का दावा किया है। पकड़े गये आरोपियों में से एक हरदा का शातिर बदमाश मंगू कुचबंदिया है जिस पर लूट की वारदातों समेत 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं ,वहीं 3 मामलों में मंगू को न्यायालय द्वारा सजा भी सुनाई जा चुकी है। मंगू राजधानी भोपाल के अलग अलग थाना क्षेत्रों समेत बरेली,ओबेदुल्लागंज व शाहगंज में भी लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है । इतना ही नही मंगू ने पिपरिया में भी पहले 2लाख 70 हजार ओर सोहागपुर में 50 हजार रुपये की लूट कर चुका है।

वहीं दूसरा आरोपी पिपरिया के टावर मोहल्ले का राजेश उर्फ आनंद उर्फ टर्रू कुचबंदिया है। पुलिस के मुताबिक इन दोनों कुख्यात बदमाशो ने अपना ठिकाना भोपाल में ही बना लिया है। और ये लूट की वारदात को ही अंजाम देने पिपरिया आये थे। पुलिस का कहना है की भगवानदास सोनी से हुई लूट की घटना के मुख्य आरोपियों की इन्होंने रैकी करने में मदद की थी। शहर के कई स्थानों के सीसीटीवी कैमरे पर इनकी मौजूदगी देखी गईं है।

वहीं मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही आरोपियों को संदिग्ध गतिविधियों के चलते नया बस स्टैंड से पीछाकर पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार दोनो कुख्यात आरोपी चौकसे बस से किसी बच्चे को पैसा देकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रहे थे।

तभी यात्रियों ने शोर मचाया ओर इनका पीछा किया,उसी दौरान पुलिस की चीता मोबाइल भी इनके पीछे भागी और इन्हें शोभापुर रोड़ स्थित पंजाब बूट हाउस के पीछे से धर दबोचा गया । ऐसे मे पुलिस की कहानी ओर प्रत्यक्षदर्शियों की मुँहजुबानी आपस में मेल खाती हुई नही दिखाई दे रही है।

हथियार बंद शातिर आरोपी पकड़े ज़रूर गए हैं, लेकिन इनकी भूमिका क्या है! ये स्पष्ठ नही हुई है, ऐसे में नगर में हो रही वारदातों के बीच शातिर आरोपियों की गिरफ़्तारी फ़िलहाल अंधेरे में निशाना लगाना ही साबित हो रही है

 केसरिया न्यूज़ के लिए विशेष संवाददाता खबर

 ज्ञात हो केसरिया न्यूज़ डॉट कॉम ने 19 जुलाई को अपनी खबर, जनता मांगे सिंघम के माध्यम से पिपरिया क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम के लिए फिल्म सिंघम के किरदार सिंघम की तर्ज पर तेजतर्रार पुलिस अधिकारी की तैनाती पर जोर दिया था ,जनता की मांग के अनुसार।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।