सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार का 25 लोगों ने पीट पीटकर निकाला ‘धुंआ’, बीच बचाव में आए परिजनों के साथ ऐसा किया

मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक दुकानदार को मुफ्त में सिगरेट देने से मना करना महंगा पड़ गया। दो शराबियों ने सिगरेट मांगी और पैसे देने से इनकार कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने दुकानदार और उसके परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में दुकानदार समेत 3 लोग घायल हो गए हैं।

आरोपियों ने दुकान में भी की तोड़फोड़

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दो लोग हमारी दुकान में आए और सिगरेट मांगने लगे। मैंने उन्हें सिगरेट दी तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। जोर लगाकर पैसे मांगे तो वो लोग गाली-गलौज करने लगे और मारपीट हो गई। उन लोगों ने मेरी दुकान का सारा सामान नीचे गिरा दिया और तोड़फोड़ करने लगे। मेरे चाचा और भाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की।

पुलिस दर्ज किया मामला

घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने मुकुंदपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।