बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
रेत छोड़ मलबे के ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ रही सिटी पुलिस ?
24 जुलाई 2019 पिपरिया,होशंगाबाद
पिपरिया – ngt की रोक के बावजूद पूरे जिले में रेत का अवैध उत्खनन करने वालो के हौसले बुलंद प्रशासन द्वारा इन पर कार्यवाही भी की जा रही है। लेकिन इसके बाद भी ये रेत का अवैध कारोबार रुकने का नाम नही ले रहा है।
जानकारी के मुताबिक
पिपरिया थाने की मंगलवारा पुलिस को रेत के अवैध ट्रैक्टर ट्रॉली भले ही न दिख रहे हो । लेकिन सूचना मिलने पर मलबे से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ने में पुलिस पीछे नही है। सांडिया रोड़ स्थित एक घर के बाजू में खाली प्लाट पर पड़े मलबे को भरने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली मजदूर के साथ पहुँचे थे। लेकिन जिस व्यक्ति ने उसे जिस स्थान से मलबा भरने का बोला था। उस स्थान से न भरकर गलती से उन्होंने किसी दूसरे स्थान से मलबा भरना शुरू कर दिया । फिर क्या था जिस व्यक्ति के घर का मलबा फेका गया था। उसने पुलिस को सूचना दे दी और बात चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने तक पहुँच गई है। अब मामले देखने वाली बात यह होगी क्या मंगलवार पुलिस मलबे के चोरी की रिपोर्ट दर्ज करती है या नही। ट्रैक्टर के चालक को पकड़कर पुलिस ने थाने में बैठा लिया है।
केसरिया विशेष संवाददाता खबर
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
