दादी निकली दानव, 3 दिन की दिव्यांग पोती को गला घोंटकर मारा, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा कि बनेगी मिसाल

ग्वालियर: शहर में एक दादी ने अपनी तीन दिन की दिव्यांग पोती की गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रेमलता चौहान नाम की इस महिला को जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही, एक हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। प्रेमलता अपनी बहू काजल के बेटी को जन्म देने से खुश नहीं थी। उसे बेटे के घर पोते की चाह थी।

मां को हो गया था शक

हालांकि, काजल को अपनी बच्ची की मौत संदिग्ध लगी। इसलिए उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। 18 अप्रैल को आई पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने प्रेमलता को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी दादी को उम्रकैद की सजा

मामला जिला न्यायालय में चला। करीब 4 महीने तक सुनवाई चली। अंततः 9 नवंबर को अदालत ने प्रेमलता को हत्या का दोषी पाया। अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई और एक हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

घटना पर लोगों में आक्रोश

प्रेमलता को यकीन नहीं था कि उसकी करतूत का भंडाफोड़ हो जाएगा। पर अदालत ने सबूतों के आधार पर उसे दोषी ठहराया। घटना पर लोगों में आक्रोश देखा गया, इस क्रूर और अमानवीय कृत्य ने समाज को झकझोर कर रख दिया है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।