आज का मून दिखेगा सुपरमून!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

09/फ़रवरी/2020 केसरिया विशेष

आज का मून (चांद) दिखेगा सुपरमून …

मून दिखेगा सुपरमून कार्यक्रम का आयोजन किया सारिका घारू ने….

होशंगाबाद आलोक हरदेनिया…..

होशंगाबाद – इस साल 12 माह में 13 पूणिर्मा पड़ रही है। जिसमें से आज 9 फरवरी माघपूणिर्मा का चांद होगा कुछ खास। आज का चांद आम पूणिर्मा के चांद की तुलना में कही अंधिक चमकदार और बड़ा महसूस होगा। कुछ खगोलवैज्ञानिक इसे साल के पहले सुपरममून का दर्जादे रहे है। पश्चिमी देशों में इसे स्नोमून का नाम दिया गया है।

विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने सुपरमून कार्यक्रम में बताया कि चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा अंडाकार पथ पर करता है,जिसमें उसकी पृथ्वी से अधिकतम दूरी 406,692 किमी हो जाती है।
जिसे अपोजी कहते है तथा न्यूनतम दूरी 3’56’500 किमी होती है,जिसे पेरिजी कहते है।
जब 3’61’885 किमी से कम दूरी पर रहते हुये पूणिर्मा आती है तो इसे सुपरमून कहा जाता है। यह बड़ा और चमकदार दिखता है।

सारिका घारू ने बताया कि इस साल लगातार चार सुपरमून दिखने जा रहे है। आज के चांद के अलावा आने वाले 9 मार्च 8 अप्रैल और 7 मई के चांद को सुपर मून का दर्जा दिया गया है।
जिसका आकार लगभग 14 प्रतिशत बड़ा और चमक 30 प्रतिशत अधिक महसूस की जा सकेगी। यह चांदनी की फोटोग्राफी के लिए सुनेहरा मौका है तो हो जाइये तैयार । सुपरमून चांद का दीदार करने के लिए।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।