देश की पैडवूमन माया विश्वकर्मा अब कहलाएंगी देवी 2020…

देश की पैडवूमन माया विश्वकर्मा अब कहलाएंगी “देवी 2020”

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

27/फरवरी/2020

अमेरिका में कैंसर बायोलॉजी पर रिसर्च कर रहीं जिले की बेटी का इंदौर में 29 फरवरी को मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे सम्मान

नरसिंहपुर मप्र (ब्यूरो खबर)

अमेरिका में कैंसर पर स्वतंत्र रिसर्च कर रहीं एनआरआई व जिले की बेटी माया विश्वकर्मा के कारण एक बार फिर नर्मदांचल गौरवांवित होने जा रहा है। देश की पहली पैडवूमेन के नाम से ख्यात माया को देश के प्रतिष्ठित इंडियन एक्सप्रेस समूह ने देवी 2020 अवार्ड के लिए नामांकित किया है। ये अवार्ड उन्हें 29 फरवरी को इंदौर में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ व समूह से जुड़े देश के वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला द्वारा प्रदान किया जाएगा।


प्रतिष्ठित देवी अवार्ड के लिए माया विश्वकर्मा का चयन प्रदेश के ग्रामीण इलाकों की परदे के पीछे रहने वाली बालिकाओं, महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए किया गया है। वर्ष 2014 से शुरू हुआ यह अवार्ड उन स्वतंत्र और सशक्त महिलाओं को समर्पित है, जो अपनी रचनात्मक गतिविधियों से समाज में महिलाओं की स्थिति सुधारने प्रयासरत रहती हैं।

फ़ाइल फोटो

देवी अवार्ड के लिए नामांकित माया विश्वकर्मा के गतिशील प्रयासों, उपलब्धियों पर बनाया गया एक शॉर्ट वीडियो यूट्यूब पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में पैडवूमेन माया विश्वकर्मा द्वारा माहवारी जागरूकता के लिए स्थापित सुकर्मा फाउंडेशन समेत नरसिंहपुर जिला मुख्यालय में उनके द्वारा नो टेंशन के नाम से बनाए जाने वाले सैनेटरी पैड संबंधी लघु उद्योग का जिक्र है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।