ठंड से गर्मी आयी..अतिथिविद्वान अभी भी धरने पर….

ठंड के मौसम से गर्मी आई ,फिर भी सरकार को वचन पूरा करने की याद ?

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

01/मार्च/2020

आलोक हरदेनिया

भोपाल – राजधानी भोपाल के शाहजहानी पार्क में चल रहे प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि विद्वान कांग्रेस सरकार को नियमितीकरण का वचन 17.22 याद दिलाते हुए कड़ाके की ठंडी के मौसम से गर्मी आ गई लेकिन कांग्रेस सरकार को अपने नियमितीकरण के वचन निभाने की याद अभी भी नही आई है। आपको बतादे कि नियमितीकरण की आश में पिछले 83 दिनों अतिथि विद्वान धरने पर बैठे हुए है । लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई हल निकलता हुआ नही दिखा है। छोटे छोटे बच्चो के साथ धरने पर डटे अतिथि विद्वान। इस बार आर पार के मूड में दिख रहे है। और फिर एक बार 2 मार्च को महिला अतिथि विद्वान राजधानी भोपाल में मुंडन कराकर सरकार के सामने विरोध दर्ज कराते हुए सरकार से अपना वचन पूरा करने की मांग करेंगे ।

अभी तक धरने में क्या कुछ हुआ 83 दिनों के दौरान …

4 दिसंबर को पिपरिया से पद यात्रा प्रारंभ , 7 दिसंबर को होशंगाबाद में मुंडन कराया अतिथि विद्वानों ने

12 दिसंबर को महिला अतिथि विद्वानो की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें सुल्तानिया अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा , 15 दिसंबर भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन,

16 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा टाइगर जिंदा है

26 की रात जीतू पटवारी भोजन और कंबल का पूछने पहुँचे , वहां सभी के मोबाइल भी बंद करवा दिये

31 को कफन ओढ़कर नया साल मनाने का फैसला लिया , मानसिक रूप से तनावग्रस्त डॉ समी खरे का ह्रदयघात से निधन

3 जनवरी को दिग्गी राजा और शिवराज सिंह ने ट्वीट करके सरकार को इस समस्या का हल करने को कहा

4 जनवरी को कैबिनेट ने 1 हजार नये पदों को सृजित करने की मंजूरी दे दी।

5 जनवरी को खून से पत्र लिखकर सरकार से वचन निभाने की मांग की गई।

14 जनवरी को दिग्विजयसिंह ने पिपरिया में कहा कि वचन दिया था हम पूरा करेंगे सरकार रास्ता खोज रही है।

9 फरवरी को अतिथि विद्वान ने फांसी लगा ली और 15 को दिवंगत अतिथि विद्वान का अस्थि कलश राजधानी पहुँचा ….

19 फरवरी को छिंदवाड़ा की महिला अतिथि विद्वान ने मुंडन भी करा लिया इसके बाद भी प्रदेश सरकार अभी तक नही जागी है। ऊपर से उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ट्वीट करके कह रहे है कि एक भी अतिथि विद्वान को बाहर नही किया जायेगा। लेकिन शायद मंत्री ये भूल गये है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के समय वचन नियमितीकरण का दिया था। और अभी अतिथि विद्वानो को च्वाइस फिलिंग में उलझा कर रखा है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।