आजाद कश्मीर को लेकर पूछे गये प्रश्न पर भाजपा विधायक ने बोला प्रदेश सरकार पर तीखा हमला…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

07/मार्च/2020

होशंगाबाद से आलोक हरदेनिया…

आजाद कश्मीर को लेकर पूछे गये प्रश्न पर भाजपा विधायक ने बोला प्रदेश सरकार पर तीखा हमला….

होशंगाबाद/पिपरिया – माध्यमिक शिक्षा मंडल 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में आज सामाजिक विज्ञान के पेपर P915 में ‘आजाद कश्मीर’ को लेकर 2 प्रश्न पूछे गए हैं। इन पर विवाद खड़ा हो गया है।और जिले के राजनीति गर्मा गई है। इस मामले में पर भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। और बजट सत्र में इस मुद्दे को विधानसभा तक मे उठाने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक सरकार ने प्रश्न पत्र को सेट करने वाले और मॉडरेट करने वाले दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

आज कक्षा 10वी , सामाजिक विज्ञान के पेपर में सही जोड़ी मिलाने वाले प्रश्न में ‘आजाद कश्मीर’ का विकल्प लिखा है। वहीं, दूसरे प्रश्न में भारत के मानचित्र में ‘आजाद कश्मीर’ दर्शाने के लिए कहा गया। पाकिस्‍तान पीओके को ‘आजाद कश्‍मीर’ कहता है जबकि भारत आजादी के समय से ही इस हिस्‍से को पाक अधिकृत कश्मीर’ कहता आ रहा है। इस मुद्दे पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने भी प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।