#Lockdown के बीच श्री झूलेलाल सेवा समिति ने शुरू की भोजन सेवा…

श्री झूलेलाल सेवा समिति ने शुरू की भोजन सेवा…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
30/मार्च/2020

कोरोना संकट से इसवक्त पूरा विश्व जूझ रहा है , पूरे भारत में किस दिन का लॉक डाउन है ऐसे में उन लोगों की मदद के लिए लोग हद आगे बढ़ा रहे हैं।
इन्हीं लोगों में से एक झूलेलाल सेवा समिति मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के पिपरिया में जरूरतमंदों तक भोजन व्यवस्था पहुंचा रही है।

पिपरिया-होशंगाबाद, आलोक हरदेनिया की रिपोर्ट…

पिपरिया – झूलेलाल सेवा समिति द्वारा गरीबों एवं असहाय लोगों के लिए भोजन पैकेट वितरित करने का भोजन सेवा कार्य, आज से प्रारंभ किया गया है। एसडीएम पिपरिया मदन सिंह रघुवंशी (जिला प्रशासन) से अनुमति लेकर श्री झूलेलाल सेवा समिति (सिंधी समाज) पिपरिया, द्वारा नगर में गरीब,असहाय,वृद्ध एवं विकलांग और जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन घर-घर जाकर भोजन के पैकेट वितरित किए जाने का (भोजन सेवा) का कार्य प्रारंभ किया गया।

कोराना वायरस संक्रमण के कारण लॉक डाऊन होने की गंभीर स्थिति में आर्थिक स्थिति से कमजोर कई लोग अपने परिवार का भरण पोषण मुश्किल से कर पा रहे हैं।
विषम परस्थिति में सेवा भावना की ओर कदम बढ़ाते हुए श्री झूलेलाल सेवा समिति पिपरिया द्वारा नगर की झुग्गी झोपड़ियों एवं वार्डो में जाकर जरूरतमंदो को भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं।

जानकारी देते हुए समाज के जी.के मोटवानी ने बताया कि आज से यह सेवा कार्य प्रारंभ किया गया है, लॉक डाउन में प्रतिदिन भोजन के पैकेट वितरित कराए जाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।