विधायक और जिला प्रशासन का औचक दौरा!
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
25/अप्रैल/2020
आलोक हरदेनिया होशंगाबाद…
पिपरिया – लॉक डाउन के कारण जहां एक तरफ पूरी अर्थव्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है तो वहीं लॉक डाउन में सबसे ज्यादा गरीब और मजदूर परिवार प्रभावित हुए हैं।
सरकार ने इस वर्ग की परेशानी को देखते हुए इन्हें सहकारी राशन दुकानों से फ्री/निशुल्क राशन वितरण की व्यवस्था की है।
जमीनी स्तर पर लोगों को इस व्यवस्था का कितना लाभ मिल रहा है । इसकी ज़मीनी हक़ीक़त देखने आज विधायक ठाकुरदास नागवंशी,एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी और तहसीलदार राजेश बौरासी ने राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
इस औचक निरीक्षण में खास बात यह रही की पूरे निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को दूर रखा गया।
खैरी कला में मिली थी गड़बड़ी की शिकायत…
विधायक ठाकुरदास नागवंशी को पिपरिया विकासखंड के खैरी कला गांव के लोगो ने दूरभाष पर राशन वितरण की शिकायत की थी, जिसके बाद विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को फटकार लगाते हुए राशन दुकान की गड़बड़ी पता करने के साथ जांच करने को कहा था एवं जांच के बाद उचित कार्यवाही को भी कहा था।

केसरिया न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए विधायक ने कहा की प्रदेश की सीएम शिवराज सिंह के नेतृत्त्व वाली हमारी बीजेपी की सरकार हर जरूरत मंद को निशुल्क राशन उपलब्ध करा रही है ।
ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये,इसलिए इस कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।

एसडीएम बोले हर तरफ नजर है प्रशासन की …
एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने कहा नागरिक प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे है। गेहूं खरीदी केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किसानों से गेहूं खरीदी जारी है। प्रशासन हर स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
