ऑटो में होकर सवार..चल दिये बॉम्बे टू बिहार!

मुंबई टू सासाराम ऑटो की सवारी……

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

10/मई/2020 ,केसरिया विशेष

केसरिया डेस्क

पिपरिया होशंगाबाद – कोरोना #covid19 के कहर से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है । वही भारत मे 60 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित है। कोरोना संक्रमण के चलते सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग परेशान है। बिहार के कई लोग मुंबई(महाराष्ट्र) में ऑटो रिक्शा चलाकर अपनी जीविका चलाते है। लेकिन लॉक डाउन के चलते जब ऑटो के पहिये मुंबई में थम गये तो ऑटो चलाने वालों ने कुछ समय तो जमा पूंजी से घर का खर्च चलाया और जब इनके पास जमा पूंजी से इकठ्ठे किये हुए पैसे खत्म होने लगे और मुंबई में कोरोना से राहत मिलने में और समय दिखाई दिया तो ऑटो रिक्शा से ही मुंबई से बिहार सासाराम जाने का फैसला किया ।

मुंबई से 2 दिन पहले चले ये ऑटो वाले आज पिपरिया पहुँचे यहां पर इन्होंने पैट्रोल भरवाते समय बताया कि साहब मुंबई कोरोना के कहर से लोग बहुत परेशान है । ऑटो की सीट पर बैठने वाली सवारी नही है। खर्च कैसे चलता इसलिए वापस बिहार जाने का फैसला किया ।

जब इन लोगो से रास्ते भोजन कैसे करते है, तो ऑटो चालकों ने बताया कि रास्ते मे कोई भी सामाजिक संस्थाये भोजन करा देती है तो कर लेते है। नही तो ऐसे ही चलते रहते है। बिहार के ये 20 लोग 4 ऑटो में सवार होकर बिहार के लिए निकले है। इन्हें बिहार का सफर तय करने में अभी 2 दिन और लगेंगे।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।