प्रतिबंधित गुटखा पॉउच की हो रही कालाबाजारी !

नजर बचाकर प्रतिबंधित गुटखा पॉउच की हो रही कालाबाजारी !

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

13/मई/2020

होशंगाबाद आलोक हरदेनिया

पिपरिया – कोरोना वायरस के कारण प्रदेश सरकार ने तंबाखू गुटखा पॉउच की बिक्री पर प्रदेश में पूर्णता प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन गुटखा पॉउच के थोक लालची व्यापारी प्रशासनिक अधिकारियों से नजर बचाकर काला बाजारी कर रहे है। क्योकि पूरा प्रशासन इस समय कोरोना से बचाव के कार्य मे लगा हुआ है। अधिकारियों की इसी व्यस्तता का फायदा उठाते हुए गुटखा व्यापारी गुटखा पॉउच की काला बाजारी कर रहे है । विभिन ब्रांडों के गुटखा पॉउच के दामो में तीन गुना से ज्यादा तक की काला बाजारी हो रही है। फुटकर व्यापारी अपने नियमित जान पहचान वाले लोगो को ही पॉउच का विक्रय करते है।


5 रु में बिकने वाला पॉउच 15 रु में 10 रु का पॉउच 25 रु में और 20 रु में बिकने वाला गुटखा 60 रु से भी ज्यादा में बेचा जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक नगर से गुटखा पॉउच आसपास के नगरों तक भेजा जा रहा है। जिसके लिए गुटखा पॉउच के व्यवसायी एक बोरा गुटखा 50 किलोमीटर दूर नगर पहुँचाने के लिए 1 हजार रु प्रति बोरा ढुलाई तक दे रहे है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।