कोरोना वारियर्स किये गए सम्मानित!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

13/मई/2020

केसरिया न्यूज़,पोलखोल ….

केसरिया डेस्क

वरिष्ठ पत्रकार एवं केसरिया न्यूज़ के प्रमुख शैलेन्द्र मिश्रा( शैली) के मार्गदर्शन में नरसिंहपुर जिले के युवा पत्रकार सौरभ प्रताप राठौर द्वारा आज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते और करवाते हुये जिले के समाज सेवीयों #coronawarriors का सम्मान किया गया।

जिनमे हेल्प डेस्क के रोहित पटैल, नमामि सेना के ललित श्रीवास्तव, सुनील प्रजापति, जैन सेवा संस्थान के सजल जैन, मां शारदा बरमान के आनंद चौरसिया, प्रितीराज प्रजापति।


सेवा समिति धनारे कालोनी के शरद शर्मा, अरविंद गुप्ता,गांधी वार्ड के पूर्व पार्षद बालू महाराज, प्रवीण चौबे, राधेश्याम साहू एवं डायल100 के पायलट विशाल शर्मा, का सम्मान वरिष्ठ पत्रकार नीलेश जाट, सुशांत पुरोहित,अमर नौरिया का सम्मान सौरभ राठौर द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंनशिंग का पालन करते हुये बुधवार सुबह 9-12 बजे तक कार्यक्रम चला, जिसमें 15 – 15 मिनट के अंतराल से नगर के समाजसेवीयों को बुलाया गया एवं सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सभी नियमों का पालन भी किया गया, सभी सम्मानित किये गये व्यक्ति विगत 55 दिनों से गरीब, असहाय,जरूरतमंदों की सेवा में भोजन,पानी, राशन आदि की सहायता करते आ रहे थे।


इस शुभ अवसर पर सभी समाजसेवीयों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार श्री नीलेश जाट, अमर नौरिया, सुशांत पुरोहित आदि का हृदय से आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम की सराहना भी की गई।
साथ ही समाज की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे सभी समाजसेवियों को शुभकामनाओं के साथ उनका आभार व्यक्त किया गया।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।