बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
चीता मोबाइल पुलिस ने लोगो को किया जागरूक …
21/मई/2020
होशंगाबाद आलोक हरदेनिया
पिपरिया – लॉक डाउन 4.0 में नगर का बाजार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के हिसाब से खोला जा रहा है। शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक टोटल लॉक डाउन है । आवश्यक सेवा को छोड़कर किसी भी अन्य कारण के लिए सड़क पर निकलने की इजाजत नही है। लेकिन टोटल लॉक डाउन के चलते पिछले कॉफी दिनों से घरों में कैद लोग,महिलाये, बच्चे खाना खाने के बाद सड़क किनारे घूमते हुए देखे जा रहे थे।
रात्रि 09 बजे पेट्रोलिंग कर रही चीता मोबाईल के आरक्षक नरेश मालिक और उनके साथी पुलिसकर्मी को पैदल टहलते हुए महिलाओं और बच्चो का समूह दिखा जिन्हें रोककर पुलिस आरक्षक नरेश मालिक और उनके साथी पुलिसकर्मी ने सभी से जागरूक करते हुए निवेदन किया कि आप लोग सड़क पर टहल रहे है, और आपने फेसमास्क नही लगाया है। आप सभी को मालूम होगा कि देश बहुत बड़ी कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है आप अपनी जिम्मेदारी समझे कृपया आप अनिवार्य रूप से सभी लोग फेस मास्क का उपयोग करे।

31 मई तक शाम 7 बजे सुबह 7 बजे तक सड़क किनारे नही घूमे । पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से कहा कि हमेशा आप लोग यह ख्याल रखे कि आप लोग किसी भी प्रकार के कीमती गहने पहनकर रात्रि में नही घूमे।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
