पिपरिया के कोरोना वारियर लड़ रहे इंदौर में!

पिपरिया के डॉ अजय गुप्ता इंदौर में लड़ रहे कोरोना के खिलाफ…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

30-31/मई/2020 आलोक हरदेनिया की रिपोर्ट…

पिपरिया/इंदौर – प्रदेश के सबसे बड़े हाट स्पॉट में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करके और इसे आगे बढ़ने से रोकने के लिए डॉक्टर,प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अपनी जान की बाजी लगाकर दिन रात पूरी मुस्तेदी के साथ ड्यूटी कर रहे है।

इंदौर में कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे ऐसे ही एक डॉक्टर हैं पिपरिया के मूल निवासी मिलनसार डॉ अजय गुप्ता जो इस समय अपनी चिकित्सा सेवाएं इंदौर में दे रहे हैं। डॉ.अजय गुप्ता और उनकी टीम की ड्यूटी इंदौर के टाट पट्टी बाखल में लगी हुई है। डॉक्टर गुप्ता ने फोन पर चर्चा में बताया कि इंदौर में जब कोरोना ने दस्तक दी थी, तब कुछ लोग सहयोग नही कर रहे थे। लेकिन समझाइश और नये अनुभव के बाद धीरे-धीरे लोगों की सोच में बहुत फर्क आया है। लोग स्वास्थ्य कर्मियों, प्रशासन और पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी है। हम सभी से अपील कर रहे हैं कि, सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का गंभीरता से पालन करें।

इंदौर कलेक्टर का अच्छा समन्वय…

ड़ा.अजय गुप्ता ने बताया कि इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा प्रशासन एवं पुलिस का डॉक्टर्स और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बहुत ही अच्छा रहा, उसी के परिणाम स्वरूप कोरोना ग्राफ ज्यादा नही बढ़ पाया।

मौसम परिवर्तन के साथ बढ़ सकता है ग्राफ…

डॉक्टर गुप्ता के मुताबिक गर्मी के बाद जैसे ही मौसम परिवर्तन होगा और बारिश के मौसम की शुरुआत होगी तब सभी लोगो को और ज्यादा सावधानी रखनी जरूरी होगी । अगर सावधानी नही बरती गई तो कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

योग प्राणायाम और इम्युनिटी…

जब हमने डॉक्टर साहब से सवाल करते हुए पूछा कि क्या जैविक खेती को बढ़ाने और योग प्राणायाम को जीवन में सभी को शामिल करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हाँ, बिल्कुल किसानों को अब जैविक खेती अपनाते हुए जैविक अनाज पैदाकर लोगो को खिलाना चाहिए , जो कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा और योग प्राणायाम की परम्परा तो हमारी संस्कृति में पहले से ही शामिल रही है, जिसे हमने छोड़ दिया था। लेकिन आज के समय मे इम्युनिटी बढ़ाने के लिए योग प्राणायाम सबसे अच्छा जरिया है ।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।