क्या आपने कभी देखी है इतनी लंबी लौकी !

बड़ी खबर केसरिया खबर@ sms

क्या आपने कभी देखी है इतनी लंबी लौकी !

आलोक हरदेनिया…

होशंगाबाद – लौकी को कुछ लोग सब्जियों की रानी भी कहते है। यह हमेशा से ही अपने औषधीय गुणों की वजह से खाने की प्लेट में अपनी विशेष जगह रखती आई है। चाहे उत्तर भारत हो या दक्षिण भारत लौकी के शौकीन हर जगह मिलते हैं। इन दिनों होशंगाबाद जिले के बनखेड़ी विकासखण्ड के एक गांव गरधा में किसान मानसिंह गुर्जर की लौकी चर्चा में है। जी हां इस किसान ने अपने खेत में लगभग चार फीट से अधिक लंबी लौकी उगाई है। और लगातार यह बढ़ रही है।

आमतौर पर सामान्य लौकी की लंबाई एक फीट से दो फीट की होती है। लेकिन मानसिंह ने अपने खेत सुभाष पालेकर पद्धति से जैविक खेती करते हुए यह लौकी तैयार की है। मानसिंह ने बताया कि वह काफी लंबे समय से जैविक खेती कर रहे है ।

उनके पास करीब 14 एकड़ भूमि है , वह उसमें पूरी जैविक खेती ही करते है। खेती में वह कही भी रसायनिक खाद और कीटनाशक का इस्तेमाल नही करते है।उनकी जैविक फसलों की पहले से एडवांस बुकिंग हो जाती है और पूरी फसल घर से ही उनके द्वारा तय किये गये मूल्य पर बिक जाती है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।